वाराणसी में क्रिसमस का जश्न, रोशनी से सजे गिरजा घर और मेले का आयोजन
देश भर 25 दिसंबर को क्रिममस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. इसी क्रम में पारंपरिक शहर वाराणसी के भी अलग-अलग गिरजाघर में धूमधाम से क्रिसमस मनाया जाएगा. प्रार्थना सभा के साथ-साथ छोटे बच्चों के लिए मेले का भी आयोजन किया जाएगा. सबसे प्रमुख वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित सेंट मैरी चर्च में हर वर्ष क्रिसमस मेले का आयोजन होता है. यह तीन दिवसीय मेला वृहद स्तर पर आयोजित किया जाता है |
इस बार भी वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित सेंट मैरी चर्च में 25, 26 ,27 दिसंबर को क्रिसमस मेले का आयोजन होगा. इस दौरान 15 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है. इस मेले में मैजिक शो लेजर शो के साथ-साथ प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जाएगा |
एकता शांति और स्थिरता का दिया जाएगा संदेश
क्रिसमस डे के उपलकक्ष्य पर पूरे परिसर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है. इस बार पूरे विश्व को एकता शांति और स्थिरता का संदेश दिया जाएगा. इसके अलावा वाराणसी के अलग-अलग गिरजाघर में भी क्रिसमस पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है ,जिस दौरान भारी भीड़ देखी जाती है |
घाट से लेकर मंदिरों तक रहती है भारी भीड़
25 दिसंबर के दिन वाराणसी के गंगा घाट से लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, काशी कोतवाल काल भैरव मंदिर, संकट मोचन, सारनाथ सहित अलग-अलग धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है. गंगा घाट पर भी सुबह से लेकर शाम तक लोग नौका विहार और घाटों पर भ्रमण करने के लिए पहुंचते हैं |
वाराणसी के काष्ठ कलाकारों को मिला क्रिसमस आईटम का ऑर्डर
आपको बता दें कि पहली बार वाराणसी के काष्ठ कलाकारों को क्रिसमस पर सजावट और गिफ्ट आदान-प्रदान करने के लिए 10 हजार क्रिसमस आइटम का आर्डर मिला है. इस आर्डर में सांता क्लॉस, क्रिसमस ट्री, एंजेल, बेल, स्टार जैसे सजावट वाले समान शामिल है |
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक