सीएम साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर साधा निशाना
रायपुर। राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस पर महादेव सट्टा एप को संरक्षण देने के लिए 508 करोड़ रूपये लेने का आरोप है, जिस पर एफआइआर दर्ज हुई है। उसे कांग्रेस ने राजनांदगांव लोकसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। इनको ऐसे हराओ कि दोबारा राजनांदगांव की तरफ नजर उठाकर देख भी न सकें।रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री की सभा में साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं हुआ। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
नए नियम लागू, गंदगी फैलाने वालों के लिए कड़ी सजा
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ