Crime:कुकर्म करने वाली गैंग के सात आरोपी गिरफ्तार
मथुरा जिले की गोवर्धन थाना पुलिस ने समलैंगिक संबंध बनाने के नाम पर चौथ वसूली व कुकर्म करने वाले गैंग के सरगना सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने अवैध असलहा, कारतूस और चौथ वसूली की नगदी भी बरामद की है।एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि 31 जनवरी को गोवर्धन इलाके के एक युवक को ग्रिन्डर एप्लीकेशन के माध्यम से समलैगिंग संबंधों का झांसा देकर सनी नाम के एक व्यक्ति ने फंसा लिया। एप के माध्यम से मिलने की सहमति पर दोनों अडींग क्षेत्र के खेतो में पहुंचे। पूर्व योजना के अनुसार गैंग के अन्य छह सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और युवक का कुकर्म करते हुए वीडियो बना लिया।उक्त वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर अवैध शस्त्र दिखाया, जिससे पीड़ित भयभीत हो गया और आरोपियों की चौथ वसूली की मांग पूरी करते हुए अपना पर्स, मोबाइल फोन, पे-टीएम का पासवर्ड उनको बता दिया।पेटीएम से आरोपियों ने अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए। साथ ही गैंग के एक सदस्य द्वारा पीड़ित के साथ जबरदस्ती कुकर्म किया गया। 3 फरवरी को पीड़ित की तहरीर पर थाना गोवर्धन में सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे