एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर
जौनपुर । यूपी के जौनपुर जिले के खेतासराय के सोंगर पुलिया के पास जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली। यहां मुठभेड़ में अंतरजनपदीय आतंक का पर्याय बन चुके एक लाख के इनामिया अपराधी को ढेर कर दिया गया। अपराधी के खिलाफ खेतासराय, सरपतहां, बक्शा, बदलापुर, स्वाट, स्पेशल स्वाट व सर्विलांस पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुआ।
जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम खेतासराय सोंगर से आगे पुलिया के पास मंगलवार की रात्रि वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक को रोका गया परंतु चालक पुलिस पर फायरिंग कर सोंगर की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा सोंगर पुलिया के पास बदमाशों को घेर लिया गया। उन्हें आत्म समर्पण के लिए कहने पर अपराधी द्वारा पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से लक्ष्य बनाकर फायरिंग की गई। जिसमें उप निरीक्षक विवेक तिवारी के हाथ में व निरीक्षक रामजन्म यादव के बुलेट प्रूफ जाकेट पर गोली लगी।
जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली एक अपराधी को लगी, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान उसका एक साथी अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया। घायल अपराधी को पुलिस टीम द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए अपराधी की पहचान प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस सिंह निवासी ईश्वरी नेवादा थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रशांत के खिलाफ जौनपुर व प्रदेश के अन्य जनपदों में हत्या व लूट जैसे जघन्य 37 अपराधिक मामले दर्ज हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 मार्च 2026)
घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह
वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
25 दिन में सिलेंडर की भारी कमी, युद्ध के कारण उज्जैन के होटल-रेस्टोरेंट परेशान
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी