साइकिलिस्ट सरिता गुवाहाटी ने एशियाई चैंपिनशिप में जीता स्वर्ण
माता-पिता का जिक्र छिड़ते ही सरिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। झारखंड के जिले लोहरदगा की रहने वाली साइकिलिस्ट सरिता को उम्मीद जग पड़ी है कि एशियाई चैंपिनशिप में जीता गया स्वर्ण शायद उनके माता-पिता की किस्मत को बदल दे।बुधवार को टीम स्प्रिंट का स्वर्ण जीतने वाली सरिता के माता-पिता मजदूर हैं। दोनों घरों में काम कर परिवार को पाल रहे हैं। पांच बहनों में सबसे छोटी सरिता के दो भाई भी हैं। इतना बड़ा परिवार होने के कारण माता-पिता के लिए दो वक्त की रोटी भी जुटाना मुश्किल है। सरिता कहती हैं कि वह अपने माता-पिता को अच्छी जिंदगी देना चाहती हैं और इसके लिए वह साइकिलिंग में और अच्छा करने की कोशिश करेंगी।
तीन वर्ष पहले तक सरिता ने साइकिलिंग के बारे में सुना भी नहीं था कि यह कोई खेल भी होता है। वह तो एथलेटिक्स की 400 मीटर इवेंट में राज्य चैंपियन बन चुकी थीं और इसी खेल में ऊंची उड़ान का सपना बुन रही थीं, लेकिन 2021 में कोच दीपक हेंबराम ने उन्हें खेलो इंडिया के ट्रायल देने के लिए कहा। ये ट्रायल एथलेटिक्स के लिए नहीं बल्कि साइकिलिंग थे। हालांकि उन्हें ट्रायल में साइकिल नहीं चलानी थी बल्कि 800 मीटर की दौड़ लगानी थी। जिला और राज्य स्तरीय ट्रायल जीतने के बाद सरिता का दिल्ली के फाइनल ट्रायल के लिए चयन हुआ और यहां उन्होंने पहली बार खेलों में प्रयोग होने वाली साइकिल देखी।जुलाई, 2021 में सरिता ने साइकिलिंग की तैयारी शुरू की। 2022 की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उन्होंने रजत पदक जीता और 2023 में सरिता गुवाहाटी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण जीतकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। अब उन्होंने निया, जेना, सबीना के साथ मिलकर टीम स्प्रिंट का एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता।
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'