दशकभर का प्रदर्शन: किसने मारी बाज़ी—स्मॉल, मिड या लार्ज-कैप?
व्यापार: शेयर मार्केट में अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों का मिजाज भी डगमगता रहता है. कई निवेशक जल्दबाजी में पैसा डालते हैं और तुरंत टार्गेट हिट होते ही निकल लेते हैं. ऐसे में वह कई बार जानकारी के अभाव में बेहतर रिटर्न से चूक जाते हैं. अगर सिर्फ म्यूचुअल फंड में निवेश की बात करें तो इसमें स्मॉल कैप, मिड कैप और लार्ज कैप फंड में निवेशक पैसा लगाते हैं. सभी के अपने नफे-नुकसान भी हैं. लेकिन आइए हम आपको इन तीनों कैटगरी की तुलना करके बताते हैं कि पिछले 10 सालों में किसने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है.
वैल्यू रिचर्स के डेटा के मुताबिक, स्मॉल-कैप फंड की कैटेगरी में आने वाले म्यूचुअल फंड ने पिछले 10 वर्षों में औसतन 17.35 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, मिड-कैप फंड की बात करें तो उसने भी निवेशकों को निराश नहीं किया. इस कैटेगरी के फंडों ने पिछले 10 सालों में निवेशकों को 16.27 फीसदी का औसत रिटर्न दिया है. साथ ही, लार्ज-कैप फंड की कैटेगरी में आने वाले म्यूचुअल फंड्स का औसत रिटर्न 12.79% रहा है. जो स्मॉल और मिड-कैप फंडों से कम है, लेकिन कंसिस्टेंसी के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा सकता है.
स्मॉल कैप कैटेगरी के फंड का जलवा
पिछले 10 सालों में स्मॉल कैप कैटेगरी के डायरेक्ट प्लान म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दिया है. इस कैटेगरी में निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ने करीब 22.67%, एक्सिस स्मॉल कैप फंड ने लगभग 20.43% क्वांट स्मॉल कैप फंड ने 20.34% और एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने करीब 20.33% का रिटर्न दिया है. इससे साथ ही एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड ने निवेशकों को 20 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा कमवाया है.
मिड कैप फंड का प्रदर्शन
जहां स्मॉल कैप फंड ने 10 सालों में 20 फीसदी फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, मिड कैप फंड्स ने भी निवेशकों को 18 से 20 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है. इस कैटेगरी के डायरेक्ट प्लान इन्वेस्को इंडिया मिड-कैप फंड ने करीब 20.33% का, कोटक मिड-कैप फंड ने करीब 19.82% का और एडलवाइस मिड-कैप फंड ने 19.60% का रिटर्न दिया है. इसके अलावा, मोतीलाल ओसवाल मिड-कैप फंड ने 19.29% और निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड-कैप फंड ने निवेशकों को 18.98% का रिटर्न का दिया है.
लार्ज कैप कैटेगरी का फंड
वहीं, 10 सालों में इन टॉप 5 म्यूचुअल फंडों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. इस कैटेगरी के म्यूचुअल फंड ने अपने इन्वेस्टर्स को 14 से 16 फीसदी का ब्याज दिया है. क्वांट फोकस्ड फंड ने 16.03% का निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ने 15.68%, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड ने 15.60% का, केनरा रोबेको लार्ज कैप फंड ने 15.52% का और इन्वेस्को इंडिया लार्ज कैप फंड ने करीब 14.90% का ब्याज दिया है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान