भारत-चीन के रक्षा मंत्री 20 को मिलेंगे
नई दिल्ली । भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 नवंबर को चीन के रक्षा मंत्री डोंग जून से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात अगले हफ्ते लाओस में होने वाले आसियान सम्मेलन में होगी। पिछले महीने पूर्वी लद्दाख में दोनों सेनाओं के पीछे हटने और पिछले हफ्ते भारतीय सेना के देपसांग इलाके में फिर से गश्त शुरू करने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली मंत्री स्तरीय बैठक होगी।
अप्रैल 2023 के बाद पहली बार दोनों देशों के रक्षा मंत्री मिल रहे हैं। इससे पहले चीन के तत्कालीन रक्षा मंत्री ली शांगफू शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली आए थे। पिछले महीने रूस में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी। इसके बाद अब यह बैठक होगी।
दरअसल, भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चार साल से सीमा विवाद को लेकर तनाव था। दो साल की लंबी बातचीत के बाद एक समझौता हुआ कि दोनों सेनाएं विवादित पॉइंट्स देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 मार्च 2026)
धान से मक्का की ओर बढ़ते कदम :फसलचक्र परिवर्तन से धमतरी के किसानों की बढ़ी आय, जल संरक्षण को मिली नई दिशा
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी
बिहान योजना से फुलकुंवर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी
दुर्घटना की एक्सपर्ट से हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संगठन महामंत्री की सक्रिय तैयारी, प्रदेश में जोरों पर अभियान
बस्तर में शुरू हुआ पुस्तक दान अभियान
प्रधानमंत्री आवास: पक्की छत से प्राणसाय के परिवार को मिली सुकून की जिन्दगी
पुलिस सैलरी पैकेज योजना: कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा