ज्यादा अनानास का जूस पीने से हो सकता है पाचन तंत्र पर असर
अनानास का जूस विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और पाचन एंजाइम से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर यह स्वास्थ्य पर नेगेटिव इफेक्ट डाल सकता है। यह पेट दर्द, एसिडिटी और डायरिया का कारण बन सकता है। दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है और ब्लड शुगर बढ़ा सकता है।
अनानास का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
जरूरत से ज्यादा इसे पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
ज्यादा मात्रा में पीने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अनानास एक बहुत ही टेस्टी और पोषक गुणों से भरपूर फल है, जिसका जूस सेहत के लिए कई फायदे पहुंचाता है। यह विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम्स से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है, लेकिन कहते हैं, "अति किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती। अनानास का जूस भी यदि अधिक मात्रा में पिया जाए, तो यह शरीर पर नेगेटिव इफेक्ट डालता है। इसके ज्यादा सेवन से पेट की समस्याओं से लेकर ब्लड शुगर और किडनी हेल्थ तक कई दिक्कतें हो सकती हैं। तो आईए आइए जानते हैं अनानास के जूस के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में
डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर
अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन में सहायक होता है। लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने पर यह एसिडिटी, पेट दर्द, डायरिया और मतली जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है।
दांतों के लिए हानिकारक
अनानास का जूस नेचुरली एसिडिक होता है, जिससे दांतों के इनेमल पर असर पड़ता है। लगातार अधिक सेवन करने से दांत कमजोर हो सकते हैं और कैविटी का खतरा बढ़ सकता है।
ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है
अनानास का जूस नैचुरल शुगर से भरपूर होता है। यदि इसे ज्यादा मात्रा में पिया जाए, तो यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को विशेष रूप से नुकसान हो सकता है।
एलर्जी और स्किन रिएक्शन
कुछ लोगों को अनानास में मौजूद ब्रोमेलैन से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते, सूजन या हल्की जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ब्लीडिंग का खतरा
ब्रोमेलैन ब्लड को पतला करने का काम करता है, जिससे ज्यादा मात्रा में अनानास का जूस पीने से चोट लगने पर एक्स्ट्रा ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए यदि आप ब्लड को पतला करने के लिए ब्लड थिनर पहले से ही ले रहें हैं तो अनानास के जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
लो ब्लड प्रेशर की समस्या
ब्रोमेलैन ब्लड को पतला करने का काम करता है, जिससे ज्यादा मात्रा में अनानास का जूस पीने से चोट लगने पर एक्स्ट्रा ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है। सेवन करने से ब्लड प्रेशर बहुत कम हो सकता है, जिससे कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
किडनी हेल्थ पर इफेक्ट
पोटैशियम की अधिकता किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकती है। यदि पहले से ही किडनी संबंधी कोई समस्या हो, तो ज्यादा अनानास जूस पीने से किडनी पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ सकता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 मार्च 2026)
राष्ट्रपति पद को लेकर सियासत गरम, नरेंद्र मोदी ने टीएमसी को लताड़ा
बिहार में फिल्मी ड्रामा: प्रेमी की गिरफ्तारी पर युवती टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाईवोल्टेज हंगामा
इंदौर की वर्ल्ड फेमस रंगपंचमी गेर कल, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी
मोदी सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति पर सवाल, CRPF के अफसरों पर गंभीर आरोप
रूसी तेल खरीद पर 30 दिन की छूट, भारत बोला- फैसला देशहित में होगा
₹6361 करोड़ की सैलरी! सुंदर पिचाई की कमाई ने सबको चौंकाया
कोर्ट से राहत: सौरभ शर्मा समेत साथियों के जेल से बाहर आने की राह आसान
योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।