Emergency Release Date: विवादों के बाद 'इमरजेंसी' को मिली नई रिलीज डेट
कंगना रनौत की मोस्ट-अवेटेड मूवी 'इमरजेंसी' को फाइनली रिलीज डेट मिल गई है। अपने फैंस की एक्साइटमेंट को खत्म करते हुए एक्ट्रेस ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। एक्ट्रेस-सांसद ने बताया कि उनकी मूवी को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया और ये अगले साल 17 जनवरी को थिएटर में रिलीज होने वाली है।
ट्रेलर रिलीज के बाद हुआ था विवाद
बता दें कि सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन मामले को लेकर बीते दिनों कंगना रनौत की इमरजेंसी को लेकर काफी विवाद हुआ था। पंजाब के सिख समुदाय की तरफ से इस मूवी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसको लेकर मामला बॉम्बे हाई कोर्ट में जारी रहा।
हालांकि, कुछ दिन पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की तरफ से इमरजेंसी को हरी झंडी मिल गई थी, जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी थी और बताया था कि वह जल्द ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस करेंगी। जिसके आधार पर इमरजेंसी की नई रिलीज डेट का एलान किया हुआ है। इस मूवी में कंगना रनौत के अलावा महिमा चौधरी, अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फोटो के साथ कंगना ने शेयर की एक्साइटमेंट
विवादों के बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'देश की सबसे शक्तिशाली महिला की महाकाव्य गाथा और वो पल जिसने भारत की नियति बदल दी। इमरजेंसी से पर्दा हटेगा सिर्फ सिनेमा में'। इसके अलावा उन्होंने स्टोरी पर भी एक फोटोज शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। एक फोटो में वो फिल्म से जुड़े एक सेट पर हाथ जोड़े नजर आ रही हैं जिसमें उनके साथ पूरी टीम खड़ी है।
कई बार टल चुकी है फिल्म की रिलीज
इसमें कोई शक नहीं कि कंगना के लिए ये फिल्म कितनी जरूरी है। इस फिल्म के लिए वो लंबे समय से मेहनत कर रही थीं। मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्देशन उन्होंने खुद किया है। फिल्म से अभिनेत्री को काफी उम्मीदें हैं। कई बार टलने के बाद अब साल के अंत में मूवी को सिनेमाघरों का रास्ता मिल गया है।
नक्सलियों का ब्रेन माने जाने वाले Muppala Lakshmana Rao की नेपाल में गिरफ्तारी, 15 नक्सली कर सकते हैं सरेंडर
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा,नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी
महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता
नीतीश कुमार की जीवनी: निजी जीवन, परिवार और करियर पर एक नजर
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
वीपी और अटल सरकार में मंत्री रहे Nitish Kumar, क्या अब मोदी कैबिनेट में एंट्री संभव?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी निगरानी
होली के दिन रायपुर ग्रामीण में हिंसा, तीन मर्डर और तिल्दा में चाकूबाजी