कामकाजी दिन में जरूरी गैजेट्स, जो बनाएंगे आपका दिन बेहतर
गैजेट्स: ने हमारे जीवन को बहुत आसान बना दिया है। हम इन गैजेट्स के जरिए अपने तमाम छोटे-बड़े काम चुटिकयों में निपटा लेते हैं। खास बात यह है कि इन गैजेट्स को आसानी से खरीदा जा सकता है और इनकी कीमत भी बजट में होती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे गैजेट के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आप अपने रोजमर्रा के काम में कर सकते हैं। साथ ही इनसे आपका समय भी बचेगा। आइए इन डेली-लाइफ गैजेट पर डालते हैं एक नजर
स्मार्ट स्पीकर्स
स्मार्ट स्पीकर्स बेहद की खास डिवाइस है। आप एक कमांड देकर गाने सुनने से लेकर ताजा खबरों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इनके जरिए अपने घर में मौजूद अन्य डिवाइस को भी कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, इन स्पीकर्स की कीमत आम स्पीकर्स की तुलना में ज्यादा है।
वायरलेस की-बोर्ड और माउस
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अधिकतर लोग अपने घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं। जाहिर आप भी कर रहे होंगे। घर से काम करने के दौरान आप वायरलेस की-बोर्ड और माउस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन के जरिए आप तेजी से अपना काम खत्म कर पाएंगे और आपको किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी। आपको बढ़िया वायरलेस की-बोर्ड 1,000 रुपये और वायरलेस 400 रुपये तक की कीमत में मिल जाएगा।
वायरसलेस ईयरफोन
वायरलेस ईयरफोन सबसे ज्यादा काम आने वाले डिवाइस में से एक है। हम में से अधिकतर लोग इस गैजेट का इस्तेमाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लेकर गाने सुनने तक के लिए करते हैं। एक अच्छा वायरलेस ईयरफोन 1000 रुपये तक की कीमत में मिल जाता है।
पावर बैंक
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए पावर बैंक जरूरी डिवाइस में से एक है। खास बात यह है कि आपको 10,000 एमएएच की कपैसिटी वाला पावर बैंक 1,000 रुपये तक मिल जाएगा। इसके जरिए आप अपने स्मार्टफोन को कम-से-कम दो बार फुल चार्ज कर सकेंगे।
स्मार्ट वॉच
अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं, तो आप स्मार्ट वॉच का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वॉच के जरिए आप अपने हार्ट-रेट से लेकर वर्कआउट तक ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा यह वॉच आपको कैलेरी की भी जानकारी देगी। आपको बता दें कि बेहतर स्मार्ट वॉच की कीमत 3,000 रुपये से शुरू होती है।
इंफ्रारेड थर्मामीटर
कोरोना महामारी फैलने के बाद लोगों में सेहत के प्रति पहले के मुकाबले अधिक जागरूकता देखने को मिल रही है। महामारी फैलने के बाद एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है कि साधारण थर्मामीटर की जगह अब इंफ्रारेड थर्मामीटर ने ली है। ऐसे में आप भी इंफ्रारेड थर्मामीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि आपको अच्छा इंफ्रारेड थर्मामीटर 5,000 रुपये से कम कीमत में मिल जाएगा।
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान