रेलवे से लेकर क्रेडिट कार्ड तक बदल जाएगा सब
नई दिल्ली। 1 जुलाई 2025 यानी अगले महीने से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। इन बदलाव आम आदमी से जुड़े हुए हैं। इन बदलावों में पैन कार्ड, रेलवे टिकट, एफडी या लोन ब्याज दर, क्रेडिट कार्ड और एलपीजी सिलेंडर शामिल हैं।
New Rules July 2025: 1 जुलाई को होंगे ये बड़े बदलाव
रेलवे टिकट होगी महंगी
रेलवे की ओर से आम आदमी को बड़ा झटका मिला है। रेलवे विभाग ने नॉन एसी और एसी क्लास दोनों के ही टिकट प्राइस को बढ़ाने का फैसला किया है। रेलवे ने स्लीपर से लेकर एसी क्लास के कोच की टिकट की कीमत बढ़ा दी है। नॉन एसी के एक पैसा और एसी क्लास के दो पैसा बढ़ा दिए गए हैं।
हमने नीचे दिल्ली से कुछ शहरों तक की दूरी के अनुसार बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। अगर नीचे दी गई लिस्ट में आपका शहर शामिल नहीं है, तो आप फॉर्मूला की सहायता से भी दूरी का अनुमान लगा सकते हैं।
कैलकुलेशन फॉर्मूला
स्लीपर क्लास
दूरी x 0.01= कितने रुपये बढ़ाया
एसी क्लास
दूरी x 0.02= कितने रुपये बढ़ा
|
दिल्ली से प्रमुख शहरों का वर्तमान और नया किराया |
||||
| ट्रेन रूट | वर्तमान किराया | नया किराया | ||
| स्लीपर | थर्ड एसी | स्लीपर | थर्ड एसी | |
| दिल्ली से पटना | ₹510 | ₹1350 | ₹519.8 | ₹1369.6 |
| दिल्ली से प्रयागराज | ₹390 | ₹1020 | ₹396.35 | ₹1032.7 |
| दिल्ली से लखनऊ | ₹325 | ₹835 | ₹330.96 | ₹846.92 |
| दिल्ली से मुंबई | ₹620 | ₹1630 | ₹633.31 | ₹1656 |
Pan Card के लिए आधार कार्ड होगा अनिवार्य
1 जुलाई से पैन कार्ड में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब पैन कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य हो जाएगा। वहीं अगर आपका पैन कार्ड, आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो 31 दिसंबर 2025 तक आप पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो विभाग ने ये पाया कि एक ही व्यक्ति के कई पैन कार्ड है या दूसरे व्यक्ति के नाम पर पैन कार्ड बनाकर टैक्स पेमेंट करते वक्त सरकार को घूमराह किया जा रहा है।
ICICI ATM से कैश निकालना होगा महंगा
अगर आप कैश निकालने के लिए ICICI एटीएम मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको ये महंगा पड़ सकता है। 1 जुलाई से ICICI ATM से कैश अगर लिमिट से ज्यादा निकाला जाए, तो आपको 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन पर चार्ज देना होगा। इस एटीएम में आपको 5 ट्रांजैक्शन मुफ्त मिलेंगे, जिसका मतलब है कि इसमें कोई चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि मेट्रो शहरों में ये लिमिट 3 ट्रांजैक्शन की है।
HDFC क्रेडिट कार्ड पड़ेगा महंगा
अगर आप एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अब इसका इस्तेमाल महंगा पड़ने वाला है। एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड की पेमेंट अगर थर्ड पार्टी ऐप जैसे पेटीएम, फोन पे इत्यादि से किया, तो 1 फीसदी चार्ज देना होगा।
इसके साथ ही यूटिलिटी बिल पेमेंट करने पर आपको एक्स्ट्रा फीस देनी होगी।
LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को गैस एजेंसी कंपनी एलपीजी सिलेंडर के दामों को रिवाइज करती है। इनमें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर शामिल होते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई