अमेरिका में सदी का सबसे खतरनाक तूफान आने की आशंका
वॉशिंगटन। अमेरिका में 10 दिनों में दूसरी बार बड़ा तूफान आने वाला है। फ्लोरिडा में मिल्टन तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेशनल हरिकेन सेंटर ने इसे सबसे ज्यादा विनाशकारी तूफानों की कैटेगरी-5 में रखा है। इस कैटेगरी में जान-माल के भारी नुकसान का खतरा रहता है।
मिल्टन बुधवार को फ्लोरिडा के घनी आबादी वाले इलाके ‘टैम्पा बे’ से टकरा सकता है। अभी यह टैम्पा से 1000 किमी दूर है। टैम्पा की आबादी 30 लाख से ज्यादा है। तूफान के टैम्पा बे तक पहुंचने पर इसके कमजोर पडऩे की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद ये मध्य फ्लोरिडा से अटलांटिक महासागर की तरफ बढ़ जाएगा।
मिल्टन तूफान फिलहाल मेक्सिको की खाड़ी से गुजर रहा है। सोमवार रात को तूफान की गति करीब 285 किमी थी। यह फ्लोरिडा राज्य की तरफ बढ़ रहा है। तूफान के कारण फ्लोरिडा की 67 में से 51 काउंटियों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है। फ्लोरिडा में तटवर्ती इलाकों को खाली कराया जा रहा है। अब तक करीब 5 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है। अमेरिका में इससे पहले हेलेन तूफान आया था। इसमें कम से कम 225 लोगों की मौत हुई थी।
कुछ विशेषज्ञों ने प्रदर्शन के आधार पर समर्थन किया
पाइपलाइन प्रोजेक्ट में लापरवाही, सड़कें बनी मुसीबत
रीवा की APS यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, रामायण-बघेली पर होगा शोध
लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा, जांच में सामने आया मामला
किसान को राहत देते हुए कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया
कई जिलों में फायर स्टेशनों की कमी पर जताई नाराजगी
संबल योजना में घोटाले का आरोप, दलालों ने बनाया कमाई का जरिया
पश्चिम एशिया तनाव के बीच फेड का बड़ा फैसला—दरें स्थिर
परिवार में खुशियों का माहौल, हर तरफ से मिल रहीं बधाइयां
मामले को लेकर बढ़ा विवाद, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज