महोबा मे बेखौफ बदमाशों ने गोली मार कर की ब्यापारी की हत्या
महोबा। उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र मे कल रात पुलिस से बेखौफ बदमाशों द्वारा एक ब्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दिए जाने की घटना से सनसनी ब्याप्त है.अपर पुलिस अधीक्षक अनीता सिंह ने बताया की चरखारी कस्बे मे ड्योढी दरवाजा के निकट स्थित चौरसिया इलेक्ट्रोनिक का मालिक 45 वर्षीय अनिल कुमार देर रात कानपुर से खरीददारी करके वापस लौटा था और सारा सामान अपनी दुकान मे रख कर घर जा रहा था. तभी बजरिया की देवी के मंदिर के निकट पहले से घात लगाए बैठे पांच बदमाशों ने लूट के इरादे से उस पर हमला बोलते हुये गोली मार दी. घटना मे ब्यापारी की मोके पर ही मौत हो गयी.यद्यपि फायर की आवाज सुन कर आसपास के निवासियों ने अपने घरो से बाहर निकल खून से लथपथ पड़े ब्यापारी को उठा कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया.अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की वारदात की खबर मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंच मामले की पड़ताल करते हुये हत्यारों की तलाश शुरू की. घटना स्थल के पास ही लगे सीसी केमरों मे पूरा मामला कैद होने से अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. सीसी फुटेज की पड़ताल मे हत्यारा उक्त क्षेत्र का ही निवासी एक प्रमुख बदमाश प्रकाश मे आया है.यह बदमाश पाक्सो एक्ट के एक प्रकरण मे जेल मे निरुद्ध था और पिछले दिनों पेरोल पर बाहर आया था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानो पर दविस भी दी है.एएसपी ने बताया की पुलिस ने मृत ब्यापारी के शव को पंचनामा भर कर पोष्ट मार्टम के लिए भेजा है और प्रकरण की विवेचना की जा रही है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने