फिल्म अभिनेत्री पूजा गौर करेंगी महिलाओं को सम्मानित
बिलासपुर- बिलासपुर- महिला दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर पुलिस के सहयोग से अनअकैडमी सेंटर द्वारा “नारी आज के युग की” 7 मार्च से 12 मार्च तक अभिव्यक्ति, जागरूकता अभियान के रूप में चलाया जायेगा। महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न माध्यमों से इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसकी शुरुआत 7 मार्च से होगी तथा 12 मार्च को लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम बिलासपुर में इस कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले होगा। इस दौरान सम्मान समारोह, टैलेंट शो, मदर चाइल्ड रनवे कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आज बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक अंशु सिंह और उनके सहयोगी आर्या,काजल,रौनक ध्रुव ने बताया कि इस कार्यक्रम में हिन्दी सीरियल एवम् फ़िल्म जगत की मशहूर फिल्म अभिनेत्री पूजा गोर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रहेंगी।
पूजा गौर प्रतिज्ञा सीरियल फ़िल्म केदारनाथ में मुख्य भूमिका में नज़र आई है।वह स्वयं अपने हाथ से नारी शक्ति का सम्मान करेगी इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 7 मार्च से इस कार्यक्रम की शुरुवात होगी जिसमें नुक्कड़ नाटक, LED वॉल के ज़रिए फिल्म एवं सोशल मीडिया में जागरूकता सॉग के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
अभिव्यक्ति ऐप के फ़ायदे एवम् इस्तेमाल के बारे में भी बताया जाएगा जो कि महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की एक अनोखी पहल होगी। इसे हर महिला को जानना जरूरी है।
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
शोक के बीच परिवार ने लिया नेत्रदान का सराहनीय निर्णय
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त