ठगी करने के आरोप में 7 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज
कोरबा, निजी कंपनी के डायरेक्टर सहमालिक सहित 7 लोगो के खिलाफ पुलिस ने ठगी करने के आरोप में नामजद अपराध दर्ज किया है। निजी कंपनी के डायरेक्टर सहमालिक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय से तीन दिन की रिमांड पर लिया है। शेष 6 नामजद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। प्रकरण में मुख्य कथित आरोपी निजी कंपनी के डायरेक्टर सहमालिक के अलावा अन्य 6 के विरुद्ध ठगी करने के लिए षड्यंत्र रचने के आरोप में जुर्म दर्ज किया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ब्याज का लालच देकर कई फाइनेंस कंपनियों से लोन दिलाकर जिलेभर में ठगी का कारोबार करने की आरोपित कंपनी पर 100 करोड़ से ऊपर की ठगी करने का आरोप हैं। कंपनी में ठगी करने के कथित आरोपी सदस्य अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
क्रिकेट में फिर फिक्सिंग का साया, ICC ने दो और लोगों पर कसा शिकंजा
त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी में भी मिली अवैध अफीम की खेती
लोकसभा में लौटते ही ओम बिरला ने नियमों पर दिया जोर
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 66 सिलेंडर जब्त किए