आंध्र प्रदेश में फर्स्ट ईयर के छात्र ने किया सुसाइड
आंध्र प्रदेश में एक कॉलेज के छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। छात्र अपनी क्लास में बैठकर पढ़ाई कर रहा था।
वह अचानकर क्लासरूम से बाहर निकल आया। इसके बाद वह रेलिंग पर चढ़ा और तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। उसी क्लास में बैठे दूसरे छात्र तुरंत दौड़ते हुए बाहर आए। सुसाइड की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। घटना अनंतपुर जिले की है।
छुट्टियों के बाद लौटा था
जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र अभी संक्रांति की छुट्टियों के बाद कॉलेज लौटा था। घटना के तुरंत बाद छात्र को कॉलेज मैनेजमेंट अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छुट्टियों के बाद छात्र गुरुवार को सुबह 9:30 बजे कॉलेज आया था। करीब 11:55 बजे वह क्लासरूम से बाहर आया और तीसरे फ्लोर से नीचे कूद गया।
छात्र श्री सत्य साईं जिले के रामपुरम गांव का रहने वाला था। वह नारायण जूनियर कॉलेज का छात्र था। पुलिस ने छात्र के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है।
भारतीय चालक दल की नाव में आग लगने से अफरा-तफरी, एक की मौत की पुष्टि
सत्ता मिल गई, अब चुनौती शासन की: शुभेंदु अधिकारी को किन मोर्चों पर करना होगा काम
MP में 90 डिग्री पुल विवाद फिर चर्चा में, बहाल हुए इंजीनियर; रेलवे पर भी कार्रवाई
सेहत सुधारने का आसान तरीका, इस सब्जी के बीज करेंगे असर
बार-बार आती है छींक? इतनी संख्या पार होते ही डॉक्टर से मिलना जरूरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, पीएम मोदी और योगी रहे आकर्षण का केंद्र
हाईवे जाम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुई FIR
सुबह खाली पेट गैस बनने पर क्या करें? जानें असरदार उपाय
विदेश दौरे पर जयशंकर, उधर इंडोनेशिया में 210 विदेशी निवेश घोटाले में गिरफ्तार
मुश्किल में भारतीय क्रिकेट के दो स्टार, डोप टेस्ट नहीं देने पर एक्शन