अमेरिका में तीन घरों में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या
न्यूर्याक । अमेरिका में कंसास राज्य के विचिटा शहर में तीन घरों में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस का मानना है कि गोलीबारी के ये मामले एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने कहा कि मृत पाए गए लोगों में से एक संदिग्ध हमलावर था। पुलिस का मानना है कि सभी पांच लोग एक-दूसरे को जानते थे, हालांकि उनके आपस में संबंध का खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस ने बताया शाम को गोलीबारी की सूचना पर अधिकारियों को बुलाया गया और उन्होंने एक घर के अंदर एक व्यक्ति को मृत पाया। उसकी मौत की सूचना पर अधिकारी उस स्थान से कुछ ‘ब्लॉक’ दूर एक घर पर गए और वहां तीन अन्य लोग भी मृत पाए गए। जांच कर रहे अधिकारियों ने तीसरे घर की खिड़की से झांककर देखा, तब वहां पांचवां व्यक्ति भी मृत पाया गया। पुलिस ने कहा, ‘‘पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई है।’हमें ऐसा लगता है कि जांच से यह पता लग जाएगा कि क्या मृतकों में से ही किसी एक ने अन्य लोगों को गोली मारी थी।
प्रधानमंत्री आवास: पक्की छत से प्राणसाय के परिवार को मिली सुकून की जिन्दगी
पुलिस सैलरी पैकेज योजना: कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा
विद्युत आयोग ने स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन की समय सीमा बढ़ाई
डॉ. शिबानी के सपनों को मिली प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से स्वावलंबन की उड़ान
उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अस्पताल आग मामले में कार्रवाई, चार अफसर निलंबित; बीजेडी ने उठाया सवाल
पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए सनातन संस्कृति की पवित्र धारा का अभियान है जल गंगा संवर्धन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सिलिंडर ब्लैक मार्केट: भोपाल में हो रही मनमानी
साइबर फ्रॉड रैकेट की साजिश हुई नाकाम, श्रीनगर पुलिस ने सात को पकड़ा