महंत यति नरसिंहानंद के करीबी अनिल यादव समेत चार गिरफ्तार
गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वेव सिटी थाना पुलिस ने डासना स्थित देवी मंदिर के बाहर चार अक्टूबर को नारेबाजी करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के करीबी अनिल यादव को कविनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में डासना का शाहिद, हासिम कुरैशी और जावेद हैं। इस प्रकरण में अब तक 23 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। जुमे की नमाज व रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट है। शांति व्यवस्था के लिए संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। बृहस्पतिवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस आयुक्त अजय मिश्र ने बताया कि अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए अलग से टीम लगाई गई हैं। बताया गया कि सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी, 251 क्यूआरटी, 16 प्लाटून पीएसी के साथ शुक्रवार को क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से रहें। डासना स्थित देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के करीबी अनिल यादव को कविनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को गिरफ्तार किया है। अनिल यादव के खिलाफ पहले से एक केस वेव सिटी थाने में दर्ज है, जिसमें उनको बृहस्पतिवार को दिन में जमानत मिली थी। विवादित बयान देने के मामले में यादव ने अदालत में सरेंडर कर दिया था। डीसीपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया कि अनिल यादव को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई कविनगर पुलिस द्वारा की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान