बजट में ग्रामीण क्षेत्रों पर खर्च बढ़ा सकती है सरकार
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और किसानों के साथ महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के लिए सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के अपने खर्च को तेजी से बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के खातों सीधे पैसे ट्रांस्फर के साथ ही एमएसपी बढ़ाई गई है। जानकारों का कहना है कि आगामी बजट में भी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों पर अपना खर्च बढ़ाएगी। जिसको देखते हुए दैनिक उपभोग चीज वस्तुएं बनाने वाली एफएमसीजी कंपनियां अपना फोकस एक बार फिर ग्रामीण इलाकों पर लगा रही हैं। ग्रामीण बाजार के ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए उत्पादों को पेश करने पर काम कर रही हैं। हालांकि ग्रामीण इलाकों में डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं।
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड के एमडी व सीईओ सुधीर सीतापति ने बताया कि ग्रामीण बाजार और मांग हमारे कारोबार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में खर्च बढ़ाया जा रहा है और बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है, उससे वहां पहुंच आसान होती है। हम इन क्षेत्रों के लिए घरेलू कीटनाशक जैसे नए उत्पादों को पेश कर रहे हैं। साथ ही हेयर केयर, एयर केयर उत्पादों को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि थोक चैनलों पर निर्भरता के कारण ग्रामीण वितरण चुनौतीपूर्ण है लेकिन हमारी ग्रामीण वैन जैसी पहल से हमें कई गांवों तक पहुंचने में मदद मिल रही है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी