सरकार का बड़ा फैसला: शराब के दामों में हुआ बदलाव
रायपुर | छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए के लिए जरूरी खबर है. राज्य के आबकारी विभाग ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें हाई रेंज विदेशी शराब की कीमतों में राहत दी गई है, वहीं बियर और कुछ अन्य ब्रांड्स के दाम बढ़ाए गए हैं.
महंगी विदेशी शराब हुई सस्ती
शराब की जारी नई रेट लिस्ट के मुताबिक, महंगी विदेशी शराब (इम्पोर्टेड/प्रीमियम ब्रांड्स) की कीमतों में 1000 रुपए तक की कमी की गई है. इससे प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा. सरकार के इस फैसले को शराब बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और उपभोक्ताओं को राहत देने के तौर पर देखा जा रहा है.
बियर समेत इन ब्रांड्स के बढ़े दाम
वहीं दूसरी ओर, बियर और कुछ मिड-रेंज ब्रांड्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. इससे आम उपभोक्ताओं पर थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. सबसे अहम बात यह है कि देशी शराब (देशी मदिरा) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
देशी शराब की किमतों में बदलाव नहीं
पिछले साल की तरह ही इस साल भी देशी शराब पुराने रेट पर ही उपलब्ध रहेगी. आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद नई दरें पूरे राज्य में लागू हो गई हैं. माना जा रहा है कि इस बदलाव का असर शराब की बिक्री और राजस्व दोनों पर देखने को मिलेगा.
पर्दे के पीछे की कूटनीति: भारत और पाकिस्तान की ट्रैक-2 बैठक में क्या चल रहा है?
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम
बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
वैश्विक तनाव का असर, ब्रेंट क्रूड की कीमत 109 डॉलर के ऊपर
राजेन्द्र भारती की सदस्यता रद्द, उमंग सिंघार का BJP पर तीखा हमला