राज्यपाल डेका का किया गया प्रकृति परीक्षण
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका का आज राजभवन में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा प्रकृति परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ आयुर्वेद एवं युनानी चिकित्सा पद्धति और नेचरोपैथी काउंसिल रायपुर के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला, आयुष विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुनिल दास, शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर के प्राचार्य डॉ. जी.आर चतुर्वेदी, डॉ. विनय भारद्वाज और डॉ. ओपी राउत उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश का प्रकृति परीक्षण अभियान आरंभ किया गया है। यह अभियान संविधान दिवस 26 नवंबर से प्रारंभ है और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर तक चलेगा जिसमे देश व प्रदेश के आयुर्वेद विधा से जुड़े शासकीय एवं निजी शिक्षक, चिकित्सक, छात्र-छात्राओं सहित राज्य में 15 लाख नागरिकों का मोबाइल एप के द्वारा आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुरूप प्रकृति (वात, पित्त, कफ) परीक्षण किया जाएगा।
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने
सिलेंडर नहीं, इंडक्शन से ही खाना बना रहे Sagar Gaire