तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत
सीहोर जिले के समीपस्थ ग्राम जहांगीरपुरा रोड पर शुक्रवार रात नौ बजे एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक आठ वर्षीय बच्चे सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही बाइक पर सवार मृतक की पत्नी और एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ी मुंगावली थाना मंडी निवासी रामचरण (40) पिता राम प्रसाद पुरवइया अपनी पत्नी लीला बाई और दो भतीजे अभ्यांश (8) पिता बैजनाथ और आयुष (12) निवासी ग्राम बैराबल थाना कालापीपल के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में मुंडन के कार्यक्रम में ग्राम जहांगीरपुरा पहुंचे थे। बताया जाता है कि कार्यक्रम के पश्चात शुक्रवार को रात नौ बजे के करीब चारों बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव मुंगावली जा रहे थे। इसी दौरान जहांगीरपुरा के पास रपटे के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामचरण और मासूम अभ्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार लीलाबाई और उसका भतीजा आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
घायलों को पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने बताया कि ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस मामले में ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जाएगा।
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात