हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खु की पत्नी विजयी, हमीरपुर में बीजेपी आगे
शिमला। देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने उपचुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को 9399 मतों के अंतर से पराजित किया। इसी तरह हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने जीत दर्ज की है। इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा भी जीत की ओर अग्रसर हैं। अंतिम राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने 9399 मतों ये जीत हासिल की है। नालागढ़ विधानसभा सीट पर आठ राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 6870 मतों से आगे चल रहे हैं। कुल नौ राउंड की मतगणना के बाद हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने 1433 मतों की बढ़त हासिल की। अब करीब 700 पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमने तीनों सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है और हमें जीत का पूरा भरोसा है। लोगों ने कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में वोट दिया है। भाजपा लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। नोटबंदी ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया। कांग्रेस अपने वादे पूरे करती है। नालागढ़ विधानसभा सीट पर सात राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 4578 मतों से आगे चल रहे हैं। आठ राउंड की मतगणना के बाद हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा 1165 मतों से आगे चल रहे हैं। नालागढ़ विधानसभा सीट पर छठे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 4137 मतों से आगे चल रहे हैं। सातवें राउंड की मतगणना के बाद हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा 1545 मतों से आगे चल रहे हैं। देहरा सीट पर नौ राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 7860 मतों से आगे चली गई हैं।
युवाओं को भारत आने का न्योता, जस्टिस Surya Kant ने भूटान को सुझाव दिया
क्रिकेटर Arjun Tendulkar बने दूल्हा, Mumbai में Sania Chandok संग शादी
सेवा और समर्पण की कहानी, उज्जैन की कांता गोयल ने दिया नया जीवन
मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट क्लीयरेंस अटकी, 48 सड़क प्रोजेक्ट प्रभावित; CAG ने उठाए सवाल
त्योहार से पहले पुलिस सख्त, 50+ आरोपियों पर शिकंजा; वारंटियों की धरपकड़
‘15 मिनट पहले मिल जाता है मैसेज’, इज़रायल में सुरक्षा इंतजामों पर रीवा निवासी का बयान
ईरान विवाद पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, राहुल गांधी के बयान से बढ़ी तकरार
राज्यसभा टिकट पर सियासी गणित: संजय राउत ने बताया क्यों पीछे रह गईं प्रियंका चतुर्वेदी
ग्रैंड मोसल्ला में उमड़ा जनसैलाब, खामेनेई को अंतिम विदाई