गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड दौरे पर
आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर है और उन्होंने खूंटी में जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इसी भूमि से भगवान बिरसा मुंडा ने भारत से अंग्रेजों को निकालने का आंदोलन सबसे पहले शुरू किया था।उस आंदोलन यहां से लेकर नागपुर तक और समग्र देश में क्रांति की ज्योति शुरू की थी। 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आएगी। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये हम सबके लिए गौरव की बात है। मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा से कहना चाहता हूं कि सत्ता प्राप्त करने के लिए आप जिस कांग्रेस के साथ बैठे हो, उस कांग्रेस ने वर्षों तक झारखंड की रचना को रोके रखा।
जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने झारखंड को बनाने और आगे बढ़ाने का काम किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बनाया और पीएम मोदी झारखंड को संवारने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के राज में देश के आदिवासियों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया।गृह मंत्री ने बोला कि आदिवासी कल्याण मंत्रालय भी गृह विभाग के एक जॉइंट सेक्रेटरी के पास था, लेकिन जनजातीय आयोग और आदिवासी कल्याण मंत्रालय का गठन करने का काम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। मैं आज डंके की चोट पर कहता हूं कि झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम पीएम मोदी ने किया है।गृह मंत्री ने आगे कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने और सभी आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए देश भर में स्पेशल ट्राइबल स्वतंत्रता सेनानी म्यूजियम बनाने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये कैश पकड़ा गया।
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
जय-वीरू की जोड़ी वाले बयान पर सियासत तेज, विजय शर्मा ने साधा निशाना
90 प्रतिशत किसान कर्ज में, सरकार ने वादे पूरे नहीं किए: जीतू पटवारी
बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर; 4 यात्रियों की मौत
सांसारिक मोह-माया त्यागेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कुछ समय साधना में रहेंगे लीन
जेल से छूटे आरोपी पर हैवानियत का आरोप, दमोह में सिर कुचलकर हत्या
सेवानिवृत्त डीजीपी एच.एम. जोशी का 100वां जन्मदिन, सम्मान समारोह में जुटे गणमान्य लोग
प्रियंका चोपड़ा ने बताई ‘वाराणसी’ की शूटिंग की कहानी, केन्या में मिला अलग अनुभव
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला