Honda 2Wheelers ने April 2024 में की रिकॉर्ड सेल
नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अप्रैल 2024 में बेहतरीन सेल की है। अपनी विश्वसनीय और स्टाइलिश टू-व्हीलर्स की दम पर HMSI ने इंडस्ट्री में नया मुकाम हासिल किया है।
Honda 2-Wheelers की सेल्स रिपोर्ट
अप्रैल 2024 के लिए HMSI की बिक्री के आंकड़े भारतीय बाजार में इसके बढ़ती पहुंच का प्रमाण हैं। देश भर में 5,41,946 दोपहिया वाहनों की बिक्री के साथ, कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में बिक्री में 45 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी की है। इसमें 4,81,046 यूनिट की घरेलू बिक्री और 60,900 यूनिट का एक्सपोर्ट शामिल है। महीने के लिए घरेलू बिक्री में साल-दर-साल 42% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जबकि निर्यात में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 67% की भारी बढ़ोतरी हुई।
इन राज्यों में सबसे ज्यादा मांग
Honda 2-Wheelers ने पूर्वी भारत में 80 लाख से अधिक यूनिट बेची हैं, जिसमें बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल ओडिशा और उत्तर-पूर्व भारत शामिल है। कंपनी का कहना है कि ये उपलब्धि पूर्वी क्षेत्र में ग्राहकों को हाई-क्वालिटी इनोवेशन और विश्वसनीय दोपहिया वाहन प्रदान कराने के बदौलत हासिल हुई है। कंपनी का कहना है कि 1100 से अधिक टचप्वाइंट के व्यापक नेटवर्क के साथ एचएमएसआई की भारत के पूर्वी राज्यों में मजबूत उपस्थिति है।
बिगविंग और रेड विंग डीलरशिप की हो रही बढ़ोतरी
बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए, एचएमएसआई ने भारत के विभिन्न शहरों में नई बिगविंग और रेड विंग डीलरशिप खोलकर अपने डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार जारी रखा है। इन डीलरशिप को होंडा के प्रीमियम और कम्यूटर सेगमेंट की मोटरसाइकिलों और स्कूटरों तक ग्राहक अनुभव और पहुंच बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान