भीषण टक्कर, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत
खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, जहां 4 मजदूरों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
मामला जिले के प्रखंड के घुनसुली और चांपी गांव के बीच हेंसला जानेवाला मोड़ के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां चिप्स लदा तेज रफ्तार हाइवा कर्रा से खूंटी की ओर आ रहा था, जबकि टर्बो बालू लेकर लोधमा की ओर जा रहा था। तभी चांपी हेसला मोड़ के करीब हाइवा एवं टर्बो में सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा टर्बो के ऊपर चढ़ गया, जिससे टर्बो के परखच्चे उड़ गए और टर्बो में सवार चालक सहित 4 लोगों की दबकर मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस की तरफ से क्रेन द्वारा टर्बो में दबे चारों मजदूरों को निकाला गया। इसके बाद चारों मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों मे सभी को मृत घोषित कर दिया।
मृतक मजदूरों में सिलादोन निवासी टर्बो चालक दिनेश पाहन (27), और 3 मजदूर पंकज मुण्डा (18), सोमा पाहन (22), चेचवादाग निवासी शनिचरवा बाखला (32) है। बताया जा रहा है कि हाईवा टर्बो को घसीटते हुए खेत तक ले गया, जिससे टर्बो पलट गई और उसके उपर हाईवा भी पलट गया, जिसमें टर्बो में सवार सारे लोग दब गए।
डिपो में लगी आग: तीन बसों का हुआ सफाया, आस-पास इलाके में फैल गया धुआँ
कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
मोहन यादव का राहुल पर हमला: कांग्रेस पूर्ण रूप से रसातल में जाएगी
मोनालिसा की शादी में PFI कनेक्शन, डायरेक्टर ने CM और PM से इंसाफ की अपील की
छतरपुर में दलित परिवार पर दबंगों का क्रूर हमला, मां-बेटी भी हुईं घायल
संदेहस्पद परिस्थितियों में भालुओं की मौत, बालाघाट में वन्यजीव संतुलन पर सवाल
ट्रंप बोले- होर्मुज पर निर्भर देशों को अमेरिकी मदद से इस मार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए
राहुल गांधी का बड़ा बयान: ‘कांग्रेस गरीबों की पार्टी, नेता अमीर’, BJP पर भी निशाना