पलक तिवारी के साथ डेट नाइट पर स्पॉट हुए इब्राहिम अली खान
बी-टाउन के छोटे नवाब इब्राहिम अली खान, सैफ अली खान और उनकी पहली एक्स वाइफ अमृता सिंह के बेटे हैं। फिल्मों में आने के लिए तैयार इब्राहिम अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक साल से उनका नाम टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ जुड़ रहा है।
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी छुप-छुपकर साथ में फिल्म देखना हो या फिर पार्टी करना, अक्सर इब्राहिम और पलक को साथ में कैप्चर कर ही लिया जाता है। हालांकि, इसके बावजूद दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। पलक ने कई बार इब्राहिम को अपना अच्छा दोस्त बताया है।
डेट नाइट पर स्पॉट हुए इब्राहिम और पलक
शनिवार को इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को साथ में स्पॉट किया गया। दोनों एक साथ मुंबई में दिखाई दिए। इस दौरान ग्रे टॉप और ब्लैक पैंट में पलक हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं। वहीं, इब्राहिम अली खान ने ब्लैक टीशर्ट और डेनिम जींस पहनी थी। दोनों एक साथ कार में बैठकर आए और फिर साथ ही गए।
इब्राहिम ने पलक को किया प्रोटेक्ट
इस डेट नाइट से इब्राहिम और पलक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सैफ के लाडले अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को प्रोटेक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, वापसी में पलक पैपराजी से घिर जाती हैं, तब कार का दरवाजा खोल इब्राहिम उनका हाथ पकड़कर गाड़ी में बिठाते हैं। यह देख हर कोई इब्राहिम की तारीफ कर रहा है।
इब्राहिम और पलक का वर्क फ्रंट
इब्राहिम अली खान जल्द ही बॉलीवुड में शानदार डेब्यू करने वाले हैं। वह करण जौहर की फिल्म सरजमीं में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास खुशी कपूर के साथ एक और फिल्म है। इब्राहिम ने करण को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्ट किया था।
बात करें पलक तिवारी की तो वह पहले ही डेब्यू कर चुकी हैं। पिछले साल पलक ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया था।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन