ट्रंप के ऊर्जा प्लान से भारत को मिलेंगे बड़े लाभ, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का दावा
अमेरिका| के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नारा 'ड्रिल, बेबी, ड्रिल' भारत के लिए खुशखबरी ला सकता है। ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका ज्यादा तेल और गैस उत्पादन, खपत और निर्यात करके फिर से अमीर बने। तेल और गैस का ज्यादा उत्पादन होने से इसकी कीमत में कमी आएगी और यह भारत के लिए अच्छी बात है। यह भारत के लिए फायदेमंद है क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा तेल और 50% गैस आयात करता है। अगर इनकी कीमत में कमी आती है तो भारत का आयात बिल कम होगा और यह पैसा विकास के दूसरे कामों पर खर्च होगा।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने इंडिया एनर्जी वीक में कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप कह रहे हैं कि महंगे दामों का दौर खत्म हो। आर्थिक मुद्रास्फीति पर नियंत्रण पाएं। बाजार में ज्यादा ऊर्जा लाएं। ज्यादा आर्थिक विकास हो ताकि सभी को फायदा हो। मैं दुनिया के तीसरे सबसे बड़े उपभोक्ता और आयातक देश का ऊर्जा मंत्री हूं। हमारे पास चौथी सबसे बड़ी रिफाइनिंग क्षमता है। सच कहूं तो ये बातें मेरे लिए बहुत अच्छी हैं।'
भारत को कैसे होगा फायदा
अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक है। देश में रोजाना 1.3 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल का उत्पादन होता है। अमेरिका के 32 राज्यों और समुद्री इलाकों में तेल उत्पादन होता है। अमेरिका से ज्यादा सप्लाई से वैश्विक ऊर्जा प्रवाह में बदलाव आ सकता है। साथ ही, कीमतें नियंत्रण में रह सकती हैं। अमेरिका से तेल का निर्यात बढ़ने से यूरोप को खाड़ी देशों से मिलने वाली आपूर्ति कम हो सकती है। यह भारतीय रिफाइनरियों के लिए फायदेमंद होगा। अभी वे रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए विकल्प तलाश रहे हैं।
भारत अमेरिका से भी कच्चा तेल आयात करता है। अमेरिका भारत के शीर्ष पांच आपूर्तिकर्ताओं में शामिल हो गया था। लेकिन ज्यादा ट्रांसपोर्ट कॉस्ट और लंबी यात्रा के समय के कारण यह हमेशा पहली पसंद नहीं होता। भविष्य की संभावनाएं आर्बिटेज पर निर्भर करेंगी, जहां भारत के पास लगभग 38 देशों की एक डाइवर्सिफाइड बास्केट का फायदा है। लेकिन रूस इसका एक बड़ा खिलाड़ी है। हाल ही में ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है। इससे लगता है कि युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो बाजार में ज्यादा तेल आने से भारत को फायदा होगा।
PM मोदी बोले— आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं, इस देश ने दिया भारत का साथ
MP सरकार का मितव्ययी फैसला, नियुक्ति टालने से 25 करोड़ रुपये बचे
टी20 विश्व कप के टॉप 10 गेंदबाजों में एक भी भारतीय शामिल नहीं, अर्शदीप सिंह बना सकते हैं शीर्ष 5 में जगह
परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने चखा छत्तीसगढ़ की ठेठरी-खुरमी का स्वाद, खुश होकर छात्रों से पूछ ली रेसिपी
रुद्राक्ष महोत्सव से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, सीहोर में दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
CG News: कस्टमर को ‘स्पेशल सर्विस’ दो…युवती के मना करने पर 6 माह की सैलरी रोकी, पीड़िता ने बताया फैमिली सैलून का सच
Pariksha Pe Charcha: क्या AI से लोगों को डरना चाहिए? स्टूडेंट्स ने पूछे सवाल, जानिए PM मोदी ने क्या जवाब दिया
श्योपुर में बीजेपी नेता के घर से चोरी हुआ AC, कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने जताई खुशी, बोले- चोर को ढूंढकर इनाम दूंगा…
India vs Namibia T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया से होगा टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला, जाने कब और कहां