POK में फहराया गया भारतीय झंडा, पाकिस्तानी सेना और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय झंडा फहराया गया। पाकिस्तान ने RAW को दोषी ठहराया क्योंकि अन्यायपूर्ण करों को लेकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पीओके में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव भी किया।
वहीं, ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने अपनी मांगों को लेकर आज 11 मई को PoK के मुजफ्फराबाद में एक प्रोटेस्ट मार्च निकालने का ऐलान किया है। जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने CAF और पंजाब पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियों की मांग की है। राज्यों ने बाहर से सेना तैनात करने और स्थिति से सख्ती से निपटने की योजना बनाई है। जिसके चलते प्रदर्शनकारी भड़क उठे हैं। ज्वाइंट आवामी एक्शन कमेटी के नेताओं ने फैसला किया है कि 11 मई की घटना को बलपूर्वक विफल करने की सरकार की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
पीओके के लोगों का कहना है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और गिलगित बाल्टिस्तान में लोगों के पास खाना नहीं है, आटा-दाल नहीं है और बिजली कटौती चरम पर है। चारों तरफ भुखमरी फैली है और लोग लोग मर रहे हैं। वहीं भारत के सेव शारदा संगठन ने भी पीओके के लोगों की मांगों का समर्थन किया है।
हालांकि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) और ज्वॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने पाकिस्तान को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किसी भी बल के इस्तेमाल की चेतावनी दी है। लेकिन, पीओके के कई हिस्सों में प्रदर्शन ने अब हिंसा का रूप ले लिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल