निवेश का मौका: गाजियाबाद में कहां-कहां मिलेंगे कॉमर्शियल भूखंड
आगरा|गाजियाबाद में जीडीए (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) कारोबारियों को बेहतरीन मौका उपलब्ध कराने जा रहा है। जीडीए की विभिन्न योजनाओं में रिक्त पड़ी व्यावसायिक समेत अन्य संपत्ति खरीदने का मौका है। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जीडीए के भूखंड खरीदने का अच्छा मौका है। यें संपत्ति विभिन्न योजनाओं में मौजूद हैं। इच्छुक लोग नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया में शामिल होकर अपनी पसंद के भूखंड खरीद सकते हैं।
ऑनलाइन फार्म, 20 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन
इसके लिए प्राधिकरण ने ऑनलाइन फार्म निकाले हैं, जिनका 20 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन करने वाले आवेदक ही 23 जनवरी को आयोजित नीलामी में भाग लेकर बोली लगा सकेंगे। इस बीच जीडीए अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल संपत्ति को बेचकर प्राधिकरण ने करीब 288 करोड़ रुपये की आमदनी अर्जित की है।
कमर्शियल प्लॉट बेचने पर फोकस
जीडीए की विभिन्न योजना में व्यावसायिक, ग्रुप हाउसिंग समेत अन्य तरह के 56 भूखंड रिक्त पड़े हैं। प्राधिकरण ने इन्हें बेचने की तैयारी कर ली है। इस बार प्राधिकरण का फोकस व्यावसायिक भूखंड बेचने पर है। इसे देखते हुए ही विभिन्न योजना में 27 व्यावसायिक भूखंड नीलामी में शामिल किए हैं। ग्रुप हाउसिंग के आठ भूखंड, दुकान और आवासीय के पांच पांच भूखंड और एक भूखंड होटल का रखा है।
कहां कितने प्लॉट?
जीडीए की विभिन्न योजनाओं में मुख्य रूप से इंद्रप्रस्थ योजना की पॉकेट एच में 16 व्यावसायिक भूखंड हैं। कोयल एन्क्लेव और इंद्रप्रस्थ योजना में ग्रुप हाउसिंग के भूखंड हैं। इसके अलावा कौशांबी योजना में तीन आवासीय भूखंड, कर्पूरीपूरम योजना में एक होटल भूखंड, शास्त्रीनगर बागवाली कॉलोनी सेक्टर 16 में दो आवासीय भूखंड, आंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर में 11 व्यावसायिक भूखंड, यूपी बार्डर पॉकेट ए में पांच दुकानें हैं।
यहां भी प्लॉट
इसके अलावा विभिन्न योजनाओं में प्राइमरी नर्सरी स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, हेल्थ सेंटर, डिस्पेंसरी, प्राइमरी स्कूल के दस भूखंड पर भी बोली लगाई जाएगी। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि हिंदी भवन में 23 जनवरी को होने वाली नीलामी में इन सभी संपत्ति पर इच्छुक खरीदार बोली लगाकर खरीद सकेंगे। इस नीलामी में वहीं लोग शामिल हो सकेंगे, जो 20 जनवरी तक अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे।गाजियाबाद में वर्षों से रहे डेढ़ लाख के कटे नाम; जारी होंगे नोटिस, ऐसा क्यों?ये भी पढ़ें:गाजियाबाद नगर निगम का बड़ा फैसला, 150 जगहों पर लगेंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टमये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में इस हफ्ते दिखेगी बादलों की आवाजाही, कल कोहरे का येलो
अलर्ट
किराये पर दिए जाएंगे 10 क्योस्क
जीडीए ने राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर में फ्री व्हीकल जोन बनाया था। इसी में प्राधिकरण ने लोगों की सुविधा के लिए दस क्योस्क का निर्माण किया। यह क्योस्क बनकर पूरी तरह तैयार है, लेकिन अब तक इन्हें किराये पर नहीं दिया जा सका है। ऐसे में प्राधिकरण ने यहां निर्मित दस क्योस्क को तीन साल की लीज पर देने के लिए नीलामी में शामिल किया है, ताकि बोलीदार इन्हें बोली लगाकर लीज पर ले सके।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला