ईरान ने नए अंडरग्राउंड मिसाइल बेस का किया अनावरण, कमांडर ने किया दौरा
तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने नए अंडरग्राउंड मिसाइल बेस का अनावरण किया। ईरान के हवाले से बताया कि बुधवार को ईरानी रक्षा बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मौसवी और आईआरजीसी के एयरोस्पेस डिवीजन के कमांडर सईद मजीद मौसवी दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरे के दौरान ही मिसाइल बेस का अनावरण किया गया।
रिपोर्ट में बताया गया कि दौरे के दौरान आईआरजीसी की मिसाइल इकाइयों की क्षमताओं और उनकी संचालन संबंधी तैयारियों का आकलन किया गया। इसके साथ ही ईरान की सुरक्षा बलों के वरिष्ठ कमांडरों को रणनीतिक इकाइयों की प्रगति और मौजूदा तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मौसवी ने कहा कि ईरान ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों को सभी तकनीकी मामलों में अपग्रेड करके हमलों को रोकने की ताकत को मजबूत करने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने कहा कि देश दुश्मनों की किसी भी कार्रवाई का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जून 2025 में इजरायल के साथ संघर्ष के बाद, ईरान ने अपनी सैन्य रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। अब सैन्य डॉक्ट्रिन को रक्षात्मक से आक्रामक रुख में बदला गया है, जो तेज गति से और व्यापक स्तर पर अभियान चलाने पर केंद्रित है। इसके साथ ही असममित युद्ध पद्धतियों और निर्णायक, कुचल देने वाली सैन्य रणनीति को अपनाया गया है।
बता दें ईरान के पास वॉशिंगटन की मिलिट्री मौजूदगी बढ़ने की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि या तो वह अमेरिका के साथ डील करे या फिर उस पर हमला होने का खतरा हो। मौसवी ने भी चेतावनी दी कि अमेरिका की किसी भी गलती का ईरान मुंहतोड़ जवाब देगा। अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो यह केवल यूएस के साथ नहीं, बल्कि एक क्षेत्रीय युद्ध होगा। उन्होंने कहा कि जरा सी भी गलती ईरान को एक्शन लेने की आजादी दे देगी, फिर कोई भी अमेरिकी सुरक्षित नहीं रहेगा और इलाके की आग अमेरिका और उसके साथियों को जला देगी।
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल: क्या वरुण की जगह कुलदीप से चलेगा टीम इंडिया का दांव?
शोषण के आरोपों के बीच फैक्ट्री कर्मचारियों की हड़ताल
दो साल डिटेंशन में रहने के बाद दीपाली दास को मिली भारतीय नागरिकता
नौकरी पाने के डर से महिलाएं इंटरव्यू में छिपाती हैं शादी-मातृत्व की योजना
महिला सशक्तिकरण पर सीएम साय का खास कार्यक्रम, सुनेंगे सफलता की कहानियां
स्टेशन के पास डिरेल हुई मालगाड़ी,कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
स्व सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं लिख रहीं सफलता की नई कहानी
मक्का के खेत में छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम, दुर्ग में BJP नेता पर कार्रवाई
एमिरेट्स ने अचानक निलंबित की फ्लाइट सेवाएं, एयरपोर्ट न आने की अपील
RBI की बड़ी योजना, सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से जुटाए जाएंगे 45,960 करोड़ रुपये