ईशान किशन ने मैदान गंदा करने वालों को सुनाई खरी-खरी
मुंबई । आईपीएल के इस सीजन में विवादों में घिरे क्रिकेटर ईशान किशन के पास शानदार प्रदर्शन करके खुद को फिर से साबित करने का एक सुनहरा मौका है। यह सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा हैं। विवादों के चलते दुनिया की सबसे महंगी टी-20 लीग से पहले यह बल्लेबाज कुछ उखड़ा-उखड़ा सा नजर आ रहा है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस प्रैंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ईशान किशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए प्रैक्टिस सेशन के दौरान पानी की बोतलें इधर-उधर न फेंकने का आग्रह कर रहे हैं।
मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ईशान किशन ने कहा, हर कोई अभ्यास के लिए आता है। लेकिन जहां भी वे जाते हैं, उन्हें हर जगह पानी की बोतलें नहीं फेंकनी चाहिए। कोशिश करें और अपने मैदान को साफ रखें। बस छोटी चीजें और आप हर चीज में सुधार करेंगे। छोटे बदलाव भी महत्वपूर्ण हैं, जो आपको करना चाहिए। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपनें कमेंट्स और लाइक्स की लाइन लगा दी हैं।
गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी सहित राष्ट्रीय और घरेलू मुकाबले से बाहर रहना ईशान किशन को उस वक्त भारी पड़ा, जब बीसीसीआई ने अपने सैंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब यह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में शानदार कमबैक के साथ सिलेक्टर्स का ध्यान खिंचना चाहता हैं। पिछले सीजन में, मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन गुजरात टाइटंस ने उसे हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव