जेपी नड्डा ने मेडिकल कॉलेजों के लिए किए MoU साइन
जबलपुर। जबलपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को दो नए मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल उद्घाटन किया। श्योपुर में 305 करोड़ और सिंगरौली में 242 करोड़ की लागत से बने इन कॉलेजों में MBBS की 100-100 सीटें मंजूर की गई हैं। इन दोनों संस्थानों के शुरू होने से हजारों छात्रों को मेडिकल शिक्षा का मौका मिलेगा और मरीजों को इलाज में भी राहत मिलेगी।
चार जिलों को मिलेगी नए कॉलेजों की सौगात
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने PPP मॉडल पर चार नए मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए MoU साइन किए। धार, बैतूल, पन्ना और कटनी जिलों में बनने वाले ये कॉलेज स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदलेंगे। नड्डा ने कहा कि जब दूरदराज के गांवों में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे तो वहां के बच्चे डॉक्टर बनेंगे और उसी क्षेत्र की जनता को इलाज देंगे।
मध्यप्रदेश में मेडिकल शिक्षा का विस्तार
जेपी नड्डा ने कहा कि कभी प्रदेश में सिर्फ पांच मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब यहां 17 शासकीय और 13 निजी मेडिकल कॉलेज काम कर रहे हैं। आने वाले समय में चार और कॉलेज शुरू होने से यह संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक आदर्श प्रदेश बनकर उभर रहा है।
नई हेल्थ पॉलिसी और ट्रैकिंग सिस्टम पर जोर
नड्डा ने बताया कि पहले की नीति ‘बीमार होने दो फिर इलाज करो’ पर आधारित थी। 2017 में बनी नई हेल्थ पॉलिसी ने सोच बदल दी। अब लक्ष्य है कि लोग बीमार ही न पड़ें. इसी कड़ी में फिट इंडिया मूवमेंट और मोटापा मुक्त भारत जैसे अभियान चलाए गए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत डेंटल, मेंटल हेल्थ, कैंसर और हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग शुरू हुई है, फिलहाल करीब 5 करोड़ माताओं और बच्चों को लगातार ट्रैक किया जा रहा हैस्क्रीनिंग शुरू हुई है।
कोहली के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में नई एंट्री, अफगानिस्तान सीरीज के लिए चयन
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का चयन, एशियाई खेलों में दिखेगा भारत का नया सितारा
‘बॉस बेबी’ सूर्यवंशी पर देश की नजर, भारतीय T20 टीम में मिली जगह
तृणमूल कांग्रेस में दस्तावेज लीक कांड, फर्जीवाड़े के आरोपों से सियासत गरमाई
बंगाल में राशन पर सियासी घमासान: असदुद्दीन ओवैसी बोले- 'प्रिंस शुभेंदु' की जेब का पैसा नहीं है, जनता के टैक्स से चलती हैं योजनाएं
सुबह 'सब ठीक है' का दावा, शाम को बगावत: सिंचाई मंत्रालय मिलने से भड़के रामलिंगा रेड्डी, सीएम शिवकुमार को भेजा इस्तीफा
राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला: नीट पेपर लीक के आरोपी शुभम की जेल यात्रा बढ़ी, सह-आरोपी मनीषा की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित
'जब तक न्याय नहीं, तब तक आंदोलन': जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके का केंद्र सरकार को अल्टीमेटम, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा
मंदसौर में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट, गुप्त केबिन से भारी मात्रा में माल जब्त
पाटनगढ़ की पारंपरिक गोंडी कला अब पहुंचेगी दुनिया भर के खरीदारों तक