कार्तिक आर्यन ने शुरू की फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग, कहा.....
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बंपर कमाई की थी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी लोगों को खूब पसंद आई थी। अब दर्शकों को इस फिल्म के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच कार्तिक ने अपने चाहने वालों को इस फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है।
अभिनेता ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। .अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा, "करियर की सबसे बड़ी फिल्म की शुरुआत कर रहा हूं"। फोटो में कार्तिक को देवी-देवाओं के सामने प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है।
इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। लोग उन्हें इस फिल्म के लिए लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भगवान कार्तिक का साथ देना।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मंजूलिका और रूह बाबा को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।
फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा इसमें तृप्ति डिमरी और विद्या बालन भी हैं। पिछली फिल्म की तरह इस बार भी अनीस बज्मी इसका निर्देशन कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म में माधुरी दीक्षित नजर आ सकती हैंँ। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान अब तक नहीं किया गया है।
भूल भुलैया 2 के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन की बात करें तो फिल्म ने घरेलू टिकट खिड़की पर 185.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह कार्तिक की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक जल्द ही कबीर खान की फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आने वाले हैं।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन