कवासी की नई पहल: जनता से सीधा संवाद, हर महीने करेंगे 5 गांवों का दौरा, सुलझाएंगे समस्याएं
क्षेत्रीय विधायक कवासी लखमा की अनुपस्थिति में अब उनके पुत्र और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी जनता के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने ‘‘नियद माटा, हरीश त संग’’ कार्यक्रम की शुरुआत करने की घोषणा की है, जिसके तहत हर महीने पांच दिन वे सुकमा जिले के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं से सीधे रूबरू होंगे।
विकास पूरी तरह ठप हो गया
हरीश कवासी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के आने के बाद से ग्रामीण अंचलों की समस्याएं बढ़ गई हैं। ‘‘छोटे-छोटे कार्यों के लिए ग्रामीणों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक नहीं पहुंच रहा और विकास पूरी तरह ठप हो गया है।
हरीश कवासी ने बताया कि ’’नियद माटा, हरीश त संग’’ के माध्यम से वे वरिष्ठजनों, युवाओं, किसानों , महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को जिला प्रशासन और शासन के समक्ष मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि खाद की कमी की समस्या उठाएंगे।
क्या अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगी शराब?
भारत-अमेरिका संबंधों को मिला मजबूती का संकेत
टाइगर रिजर्व क्षेत्र में कुत्तों को पहनाया जाएगा खास पट्टा
किसानों को जमीन के बदले मिलेगा दोगुना मुआवजा
मुंबई के क्रिकेटर को लखनऊ की लड़की से हुआ प्यार
डायबिटीज-मोटापे की ‘चमत्कारी दवा’ पर सरकार सख्त
कोल टू गैस प्रोजेक्ट को हरी झंडी, एमपी में लगेंगे प्लांट
रायपुर से हनुमान चालीसा का 100 देशों में प्रसारण
परिवार को लगा गहरा मानसिक और भावनात्मक झटका
‘सभी देशों को समान अवसर’, पीयूष गोयल ने रखी भारत की बात