संदिग्ध हालत में ले जाई जा रही थी लाखों की नकदी
रायपुर। राजधानी रायपुर में चल रहे विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक की संयुक्त टीम ने समता कॉलोनी में चेकिंग के दौरान एक युवक से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए। 27 फरवरी को एमसीपी प्वाइंट पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक एक्टिवा को रोका गया। वाहन में रखे बड़े बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में नकदी मिली। वाहन चला रहे युवक ने अपना नाम मिलन शर्मा (25) बताया, जो समता कॉलोनी का निवासी है। पूछताछ में युवक नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार उसके बयान भी स्पष्ट नहीं थे। इसके बाद टीम ने 75 लाख रुपये, चार मोबाइल फोन और वाहन जब्त कर लिया। मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है और सूचना आयकर विभाग को भेजी गई है। अब आयकर विभाग नकदी के स्रोत और संभावित वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
आबकारी मामला: पक्षपात के आरोप निराधार, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की मांग ठुकराई
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तकनीकी खामियों पर पैनी नजर: 6 रेलकर्मियों ने सूझबूझ से टाले हादसे, डीआरएम ने किया सम्मान।
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।
खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।
अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप: बृजभूषण और प्रज्वल रेवन्ना मामले पर बरसीं शोभा ओझा
जशपुर में विमान हादसा: आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश होने से मचा हड़कंप