भारत रत्न की घोषणा पर आई लाल कृष्ण आडवाणी की पहली प्रतिक्रिया
1990 के दशक की शुरुआत में अयोध्या के राम मंदिर के लिए अपनी रथ यात्रा से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।भारत रत्न की घोषण पर देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी ने एक बयान जारी किया है। इस पर कहा गया है कि 'अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ, मैं 'भारत रत्न' स्वीकार करता हूं जो आज मुझे प्रदान किया गया है। यह न केवल एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान की बात है, जिनकी मैंने अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर सेवा की है।
दो दिग्गज नेताओं को याद करते हुए आडवाणी ने आगे कहा, आज मुझे दो व्यक्ति कृतज्ञतापूर्वक याद आ रहे हैं जिनके साथ मुझे घनिष्ठता से काम करने का सम्मान मिला, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी।पिता को भारत रत्न से नवाजे जाने पर बेटी प्रतिभा प्रतिभा आडवाणी ने उनके साथ मिठाइयां बांटीं और उन्हें गले लगाया। उन्होंने इस पर खुशी जताते हुए कहा मुझे और पूरे परिवार को बहुत खुशी है। निश्चित ही आज मुझे जिसकी सबसे ज्यादा याद आ रही है वो मेरी मां हैं, जिनका पापा (लालकृष्ण आडवाणी) के जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहा है।
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर
युद्ध के असर से यात्रा प्रभावित: मध्य प्रदेश से इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों में चिंता
'उस रात मैं और विजय एक होकर नाचे', रश्मिका ने साझा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें; देवर और परिवार संग जमकर नाचीं
चुनावी बयानबाजी तेज़: बीजेपी ने आप पर पंजाब और दिल्ली में वादाखिलाफी का आरोप लगाया
होली : घर जाते समय त्रासदी- यमुना एक्सप्रेस-वे पर उछलकर गिरी कार, 6 यात्रियों की मौत
काम के दौरान मौत: इंदौर में ड्रेनेज पाइप सफाई करते समय दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत