छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया दीप प्रज्ज्वलन
कोरबा, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवंबर 2024 को सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख नगरों में दीप प्रज्ज्वलन करने की अपील प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से की थी। इस कड़ी में कोरबा क्षेत्र जिलाधीश अजीत वसंत ने जिलेवासियों से राज्य स्थापना दिवस पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलन करने अपील की थी। जिसका जिले में व्यापक असर हुआ। लोगो ने अपने घरों के आँगन में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रंगोली बना दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दिन छत्तीसगढ़ राज्य बनने की खुशी को लोगो ने एक-दूसरे को बधाई, शुभकामनाएं दे और मिठाई खिलाकर भी अभिव्यक्त किया। दीपावली पर्व होने की वजह से राज्य स्थापना की खुशी दुगनी हो गई थी। लोगो ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारा छत्तीसगढ़ लगातार अपनी पहचान स्थापित कर रहा है और यहां के लोग स्वाभिमान के साथ खुशी-खुशी अपने राज्य में रह रहे हैं। राज्यस्थापना के अवसर पर जिले के कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य सरकारी भवनों में रोशनी भी की गई।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 मार्च 2026)
घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह
वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
25 दिन में सिलेंडर की भारी कमी, युद्ध के कारण उज्जैन के होटल-रेस्टोरेंट परेशान
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी