LSG बॉलर का फिर बिगड़ा रवैया, आकाश सिंह ने राठी स्टाइल में मनाया जश्न
Akash Singh: लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) की टीम 22 मई को जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला खेलने मैदान पर उतरी तो उनकी प्लेइंग 11 में स्पिनर दिग्वेश राठी का नाम शामिल नहीं था. दिग्वेश को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उनके विकेट लेने के बाद उसे सेलिब्रेट करने के तरीके पर डिमेरिट पॉइंट दिया गया था. जिसके चलते उन्हें एक मैच के लिए बैन कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद लखनऊ टीम के गेंदबाजों में इसका असर बिल्कुल भी गुजरात के खिलाफ मुकाबले में देखने को नहीं मिला. दिग्वेश की जगह पर इस मैच में खेल रहे आकाश सिंह ने जब जोस बटलर का विकेट लिया, तो उन्होंने इसका जश्न बिल्कुल दिग्वेश राठी की स्टाइल में मनाया.
आकाश सिंह ने बटलर को स्लोअर गेंद पर दिया चकमा
गुजरात टाइटंस की टीम को इस मुकाबले में 236 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए 9.2 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए थे. इसी ओवर की तीसरी गेंद जो लखनऊ की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने राउंड द विकेट फेंकी जो स्लोअर थी और उसे जोस बटलर समझने में भूल कर गए जिसमें गेंद सीधे स्टंप पर जाकर लगी. बटलर का अहम विकेट लेने के बाद आकाश सिंह ने दिग्वेश राठी के सिग्नेचर स्टाइल में जश्न मनाते हुए पवेलियन की तरफ इशारा किया. बटलर जो IPL 2025 सीजन में काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दिए. वह इस मुकाबले में 18 गेंदों में 33 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए. आकाश सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 3.1 ओवर्स की अपनी गेंदबाजी में 29 रन देने के साथ एक विकेट हासिल किया.
गुजरात टाइटंस के लिए आखिरी मुकाबला जीतना काफी अहम
शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही गुजरात टाइटंस टीम का IPL 2025 के सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. गुजरात ने जहां लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली थी तो वहीं अब तक उन्होंने लीग स्टेज में खेले 13 मुकाबलों में से 9 को अपने नाम किया है. वहीं अब यदि उन्हें टॉप-2 पर रहते हुए खत्म करना है तो आखिरी लीग मैच को जीतने की कोशिश करनी होगी. गुजरात टाइटंस को लीग स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला 25 मई को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ खेलना है.
गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, महंगाई ने फिर तोड़ी कमर
कानून-व्यवस्था पर फोकस: नोएडा में धारा 163, हर गतिविधि पर ड्रोन की नजर
ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम विजिट से गरमाई राजनीति, सुवेंदु बोले—गड़बड़ी नहीं होने देंगे
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण