BB OTT 3 के एलिमिनेशन पर लवकेश कटारिया की गर्लफ्रेंड का दिल छू लेने वाला रिएक्शन
जाने-माने यूट्यूबर लवकेश कटारिया ने बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 7 में अपनी जगह बना ली है। शो में विशाल पांडे और शिवानी कुमारी के साथ उनका खास बॉन्ड देखने को मिला, लेकिन आखिरी वीकेंड का वार उनके लिए थोड़ा मुश्किल साबित हुआ। दरअसल, इस हफ्ते उनके दोनों ही खास दोस्त शो से बाहर हो गए।
ऐसे में लवकेश काफी इमोशनल होते हुए नजर आए। वहीं, रणवीर शौरी और अरमान मलिक ने उन्हें संभाला। अब लवकेश की गर्लफ्रेंड आशना चांद ने शिवानी-विशाल पांडे के एविक्शन पर अपना रिएक्शन दिया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
विशाल-शिवानी को लेकर आशना ने किया पोस्ट
आशना चांद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी शेयर की है। पहली स्टोरी में लवकेश नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने सबसे पहले विशाल और शिवानी को टैग किया। इसके बाद उन्होंने लिखा कि आपको शो छोड़ते हुए देखना बहुत मुश्किल था।
आप लोगों ने बहुत अच्छा खेला और आपकी बिग बॉस जर्नी देखना बहुत मजेदार था। इस आखिरी हफ्ते में आपकी कमी खलेगी। दूसरी स्टोरी में सना मकबूल, लवकेश, विशाल और शिवानी एक साथ नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हम एक ही फ्रेम में इन 4 को याद करते हैं।
बता दें कि लवकेश की गर्लफ्रेंड अक्सर उन्हें सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नजर आती हैं। दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लोगों से छुपाया नहीं है।
घर में बचे हैं ये 7 कंटेस्टेंट
बिग बॉस ओटीटी 3 में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली थी और अब सिर्फ 7 लोग बाकी रह गए हैं। इसमें लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, साई केतन राव, नैजी और सना मकबूल का नाम शामिल है। यह सभी अब ट्रॉफी के लिए आपस में लड़ते हुए अपना गेम खेलते नजर आएंगे।
‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व
वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
दिल्ली मेट्रो: 70 लाख यात्रियों सहित रोजाना एक करोड़ लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी
युवाओं को भारत आने का न्योता, जस्टिस Surya Kant ने भूटान को सुझाव दिया
क्रिकेटर Arjun Tendulkar बने दूल्हा, Mumbai में Sania Chandok संग शादी