भाजपा में बने रहेंगे मधुस्वामी, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बीएस येदियुरप्पा ने पूर्व मंत्री जेसी मधुस्वामी के साथ लोकसभा टिकट को लेकर चले रहे विवाद को सुलझा लिया है। मधुस्वामी लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे।
कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने पूर्व विधायक जयराम के फार्महाउस पर मधुस्वामी से बात की जो एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। येदियुरप्पा ने बताया कि उन्होंने मधुस्वामी से साफ कह दिया है कि लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के चयन में उनकी कोई भागीदारी नहीं है, क्योंकि पार्टी के आलाकमान के द्वारा ही प्रत्याशियों के नाम तय किए गए है।
श्री येदियुरप्पा ने श्री मधुस्वामी को भाजपा में बने रहने के लिए मना लिया और श्री मधुस्वामी ने पार्टी को अपना समर्थन जारी रखने का वादा किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
नए नियम लागू, गंदगी फैलाने वालों के लिए कड़ी सजा
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ