चीन की यात्रा पर जाएंगे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू
माले । चीनी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि मालदीव के नये राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू आठ से 12 जनवरी तक चीन का दौरा करेंगे। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के करीबी माने जाने वाले मुइज्जू ने पिछले वर्ष सितंबर में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारत के करीबी मित्र इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराने के बाद मालदीव के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वहीं पूर्व राष्ट्रपति यामीन के 2013 से 2018 तक राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान चीन के साथ घनिष्ठ संबंध थे, इसलिए मुइज्जू को चीन का मित्र बताया जा रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि मुइज्जू चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर चीन की यात्रा कर रहे हैं। मुइज्जू के पूर्ववर्ती भारत के साथ व्यापक द्विपक्षीय संबंधों और मालदीव से निकटता को देखते हुए पहले भारत का दौरा किया करते थे, जिसके बाद चीन का नंबर आता था लेकिन हाल के दिनों में चीन ने मालदीव में कुछ प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश कर द्वीपीय राष्ट्र में अपना प्रभाव बढ़ाया है।
विदेशों में फंसे लोगों की वापसी शुरू, लखनऊ एयरपोर्ट बना बड़ा केंद्र
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान पर बड़े हमले के संकेत, इस्राइल को हथियार देगा अमेरिका
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले सजा राम मंदिर, प्रशासन अलर्ट
8 मार्च को JDU ज्वाइन करेंगे निशांत कुमार, बिहार की राजनीति में हलचल
रैपर से नेता बने बालेन शाह, अब नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे
अवध और पूर्वांचल के युवाओं का दबदबा, यूपीएससी में शानदार प्रदर्शन
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए नई पाबंदी, 21–25 दिन के अंतराल पर ही बुकिंग
आंखों से नहीं देख पाए दुनिया, लेकिन मेहनत से जीत ली यूपीएससी की जंग
सेमीकंडक्टर और एआई तकनीक में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और जापान
35 डिग्री के पार पारा: कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।