₹476 करोड़ में खरीदी टीम, लेकिन मकसद सिर्फ 'दारू' का प्रचार! माल्या ने खोल दिए IPL के कई राज
IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना खिताब जीतने का सपना पूरा किया. 2008 से RCB इस पल का इंतजार कर रही थी, जो 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पूरा हुआ. RCB की इस जीत पर टीम के पुराने मालिक विजय माल्या ने खुशी जाहिर की. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा किया कि किसने कहने पर वो RCB को खरीदने के लिए राजी हुए थे? उनके इस खुलासे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस को चौंका दिया है.
इतने रुपये में खरीदी थी टीम
एक पॉडकास्ट के दौरान RCB के पुराने मालिक विजय माल्या ने बताया कि IPL की शुरुआत में जब टीमें खरीदने की प्रकिया चल रही थी, उस समय मेरे पास ललित मोदी आए और उन्होंने एक टीम खरीदने को कहा. ललित मोदी की बातों से प्रभावित होकर मैंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदने का फैसला किया. विजय माल्या ने बताया, “मैंने करीब 111.6 मिलियन डॉलर (लगभग 476 करोड़ रुपये) में RCB को खरीदा था. ये उस समय की दूसरी सबसे महंगी बोली थी, जो मुंबई इंडियंस के (111.9 मिलियन डॉलर) से थोड़ी कम थी”
विजय माल्या उस समय यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) के मालिक थे. इसलिए टीम का नाम USL के तहत लोकप्रिय शराब ब्रांड रॉयल चैलेंज के नाम पर रखा गया था.हालांकि, 2016 में कानूनी लड़ाई के बीच विजय माल्या के USL से चले जाने के बाद RCB का पूरा नियंत्रण यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के पास चला गया, जिसकी कमान डियाजियो के पास थी. 2016 के बाद से RCB पर विजय माल्या का कोई हक नहीं रहा, लेकिन टीम ने जब पहला खिताब जीता तो उन्होंने इसकी खुशी जरूर जाहिर की.
ट्रॉफी जीतने पर विजय माल्या ने दी थी बधाई
18 साल के बाद ट्रॉफी जीतने पर विजय माल्या ने टीम को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “”जब मैं RCB के साथ जुड़ा तो मेरा सपना था कि IPL ट्रॉफी बेंगलुरु आए. मुझे युवा खिलाड़ी के रूप में दिग्गज विराट कोहली को चुनने का मौका मिला. वो 18 सालों से RCB के साथ हैं. मुझे यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स को चुनने का भी सम्मान मिला, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इतिहास का एक अहम हिस्सा हैं.”
माल्या ने आगे लिखा कि आखिरकार, IPL ट्रॉफी बेंगलुरु पहुंच गई. बधाई और फिर से उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मेरे सपने को साकार किया. RCB के फैंस सबसे अच्छे हैं और वो IPL ट्रॉफी के हकदार हैं.
बिहार में फिल्मी ड्रामा: प्रेमी की गिरफ्तारी पर युवती टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाईवोल्टेज हंगामा
इंदौर की वर्ल्ड फेमस रंगपंचमी गेर कल, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी
मोदी सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति पर सवाल, CRPF के अफसरों पर गंभीर आरोप
रूसी तेल खरीद पर 30 दिन की छूट, भारत बोला- फैसला देशहित में होगा
₹6361 करोड़ की सैलरी! सुंदर पिचाई की कमाई ने सबको चौंकाया
कोर्ट से राहत: सौरभ शर्मा समेत साथियों के जेल से बाहर आने की राह आसान
योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
‘UP में जल्द होगी कथा’, बृजेश पाठक ने बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री से की चर्चा
सबूतों की कमी पड़ी भारी, हाई कोर्ट ने हत्या के तीन आरोपियों को किया बरी
फाइनल मुकाबला: भारत की रन मशीन बनाम न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी