मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के इन इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र के चलते मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और गुरुवार 11 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी तथा कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है। विभाग के अनुसार भारी बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ ही रहेगा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होगी। मालूम हो कि प्रदेश में अभी भी बारिश की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है और सामान्य से 28 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इसके चलते बहुत से जलाशय अभी भी सूखाग्रस्त है।
बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का मिजाज अभी ऐसे ही बने रहेगा, हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। बादल व बारिश के चलते मौसम में थोड़ी ठंडकता रही।
रायपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अभी तक 207 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से अभी तक 286.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। वहीं रायपुर जिले में 30 फीसदी कम बारिश हुई। वर्तमान अभी तक 176.3 मिमी बारिश हुई है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार बने हुए है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बलौरी, जैसलमेर, कोटा, शिवपुरी और पूर्व की ओर उत्तर पूर्व की बंगाल की खाड़ी तक मध्य समुद्र तल पर स्थित है। साथ ही एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर पूर्व असम तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। प्रदेश में इसके प्रभाव से गुरुवार को हल्की से मध्यम वर्षा होगी। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने तथा बिजली गिरने की संभावना है।
हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के लिए 400 पुलिसकर्मी तैनात
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का फ्लाईओवर पर स्टंट और सेलिब्रेशन, नियमों की उड़ रही धज्जियां
हत्या के बाद घर में बैठकर खाई बिरयानी, पड़ोसियों को नहीं हुआ शक
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
हर घर नल-जल की दिशा में कदम, जल जीवन मिशन को वित्तीय संबल
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश