मिचेल मार्श ने शुबमन गिल को किया आउट, गाबा में लपका शानदार कैच
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन कमाल की फील्डिंग का नजारा पेश किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 445 रन का विशार स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी में शुरुआत खराब रही। मिचेल स्टार्क ने दूसरी गेंद पर यशस्वी को चलता किया।
यशस्वी का कैच मिचेल मार्श ने लपका। इसके बाद स्टार्क ने गिल को अपना शिकार बनाया। गिल का कैच भी मिचेल मार्श ने पकड़ा। उन्होंने जिस तरह से गिल का कैच लपका, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, मिचेल मार्श के कैच पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद मिचेल स्टार्क ने डाली। गिल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच की ओर गई और बाएं ओर छलागं लगाते हुए मिचेल मार्श ने दोनों हाथों से पकड़ लिया। इस कैच लेने के बाद मार्श खुशी से दौड़े, क्योंकि वह अपने प्रयास से खुश नजर आ रहे थे।
देखा जा रहा है कि मिचेल मार्श गेंद से दूर थे, लेकिन उन्होंने शानदार डाइव लगाकर कैच लपक लिया। मार्श की डाइव देखकर आप उन्हें सुपरमैन बोल सकते हैं। मिचेल मार्श का कैच वाकई देखने लायक था, जिसकी खूब तारीफ की जा रही है, जबकि गिल महज 1 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 445 रन पर सिमटी। इसके बाद भारतीय टीम की पहली पारी शुरू हुई। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी का आगाज किया। पहली गेंद पर जायसवाल ने चौका लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने उन्हें चलता किया। जायसवाल फ्लिक शॉट खेलने गए और स्टार्क ने उन्हें मिचेल मार्श के चलते कैच आउट किया। इसके बाद स्टार्क ने गिल को मार्श के हाथों ही कैच आउट कराया। वहीं, विराट कोहली भी महज 3 रन बनाकर चलते बने। लंच ब्रेक तक भारतीय टीम का स्कोर 22/3 रहा।
मोदी सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति पर सवाल, CRPF के अफसरों पर गंभीर आरोप
रूसी तेल खरीद पर 30 दिन की छूट, भारत बोला- फैसला देशहित में होगा
₹6361 करोड़ की सैलरी! सुंदर पिचाई की कमाई ने सबको चौंकाया
कोर्ट से राहत: सौरभ शर्मा समेत साथियों के जेल से बाहर आने की राह आसान
योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
‘UP में जल्द होगी कथा’, बृजेश पाठक ने बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री से की चर्चा
सबूतों की कमी पड़ी भारी, हाई कोर्ट ने हत्या के तीन आरोपियों को किया बरी
फाइनल मुकाबला: भारत की रन मशीन बनाम न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी
फाइनल से पहले सैंटनर का बयान: क्या भारत को मानसिक दबाव में लाने की कोशिश?