मोहन सरकार फिर ले रही 6 हजार करोड़ का कर्ज, 15 दिन में लिए 18 हजार करोड़
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मोहन सरकार एक बार फिर रंग पंचमी के अवसर पर कर्ज लेने जा रही है. इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने 12 मार्च 2025 को 6 हजार करोड़ रुपये का कर्ज 2-2 हजार करोड़ रुपये की 3 किश्तों में लिया था. यह कर्ज राज्य सरकार को 14, 20 और 23 साल में चुकाना है. वहीं रंगपंचमी पर मोहन सरकार 6 हजार करोड़ 2-2 हजार करोड़ रुपये की 3 किश्तों 7, 21 और 24 साल के लिए लिया जाएगा.
पिछले वित्तीय वर्ष से 15 हजार करोड़ रुपये ज्यादा
अब तक इस वित्तीय वर्ष में मोहन सरकार करीब 53 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी थी. यदि रंगपंचमी पर मिलने वाले 6 हजार करोड़ रुपये को जोड़े तो सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 59 हजार का कर्ज ले चुकी है. जो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 से 15 हजार करोड़ रुपये अधिक है. बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष में मध्य प्रदेश सरकार ने 44 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. बता दें कि सरकार ने बीते 15 दिन में ही 18 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है.
मोहन सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष में लिया गया कर्ज
7 अगस्त 2024 - 5 हजार करोड़
28 अगस्त 2024 - 5 हजार करोड़
25 सितंबर 2024 - 5 हजार करोड़
9 अक्टूबर 2024 - 5 हजार करोड़
27 नवंबर 2024 - 5 हजार करोड़
26 दिसंबर 2024 - 5 हजार करोड़
1 जनवरी 2025 - 5 हजार करोड़
20 फरवरी 2025 - 6 हजार करोड़
4 मार्च 2025 - 6 हजार करोड़
12 मार्च 2025 - 6 हजार करोड़
मध्य प्रदेश सरकार पर कुल 4.34 लाख करोड़ का कर्ज
मध्य प्रदेश सरकार पर 31 मार्च 2024 तक 3,75,578 करोड़ रुपये का कर्ज था. जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष में लिए गए 59 हजार करोड़ रुपये को जोड़ दें तो ये आंकड़ा 4,34,578 करोड़ रुपये हो जाता है. यानि कि मध्य प्रदेश सरकार पर कुल कर्ज का करीब 13 प्रतिशत से अधिक कर्ज मोहन सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में लिया है. वहीं यह कर्ज मध्य प्रदेश के बजट से भी अधिक है. हाल में ही जारी बजट में मोहन सरकार ने 4.31 लाख करोड़ रुपये का बजट जारी किया है. लेकिन मध्यप्रदेश सरकार पर इस बजट से भी 3 हजार करोड़ अधिक कर्ज है.
MP सरकार का मितव्ययी फैसला, नियुक्ति टालने से 25 करोड़ रुपये बचे
टी20 विश्व कप के टॉप 10 गेंदबाजों में एक भी भारतीय शामिल नहीं, अर्शदीप सिंह बना सकते हैं शीर्ष 5 में जगह
परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने चखा छत्तीसगढ़ की ठेठरी-खुरमी का स्वाद, खुश होकर छात्रों से पूछ ली रेसिपी
रुद्राक्ष महोत्सव से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, सीहोर में दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
CG News: कस्टमर को ‘स्पेशल सर्विस’ दो…युवती के मना करने पर 6 माह की सैलरी रोकी, पीड़िता ने बताया फैमिली सैलून का सच
Pariksha Pe Charcha: क्या AI से लोगों को डरना चाहिए? स्टूडेंट्स ने पूछे सवाल, जानिए PM मोदी ने क्या जवाब दिया
श्योपुर में बीजेपी नेता के घर से चोरी हुआ AC, कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने जताई खुशी, बोले- चोर को ढूंढकर इनाम दूंगा…
India vs Namibia T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया से होगा टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला, जाने कब और कहां
Chocolate Day 2026: क्या सच में पार्टनर को चॉकलेट देने से बढ़ता है प्यार? साइकोलॉजी से समझिए इसके पीछे का गहरा कनेक्शन
AC चोरी पर राजनीति, बाबू जंडेल बोले– चोर ढूंढो, इनाम दूंगा