मुंबई। मुंबई से सटे मुंब्रा समेत अन्य इलाकों में 400 हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने वाले  मोहसिन को वसई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोहसिन ने राजेश जानी का धर्म परिवर्तन कर जबरन इस्लाम कबूल करवाया था। राजेश धर्म बदलकर रियाज बन गया। राजेश जानी के इस्लाम कबूल करने के बाद मोहसिन ने उनके बेटे और बेटी को भी बुलाया और इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। बताया गया है कि मोहसिन भोले-भाले लोगों को बरगला रहा था और उनसे अपना धर्म बदलने को कह रहा था। वह बोलने में अच्छा है और यह कहकर हिंदुओं का ब्रेनवॉश कर रहा था कि इस्लाम में स्वर्ग है, सोने और चांदी की ईंटों की दीवारें हैं, शराब और दूध की नदियां हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि वह हिंदू धर्म के बारे में अपमानजनक बातें करता था और लोगों को उन बातों पर विश्वास दिलाने की कोशिश करता था। मोहसिन ने खुद 400 लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का दावा किया है। मोहसिन ने कहा है कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा में रहने वाले  प्रोफेसर जफर और फारूक भाई की मदद से साथ काम किया. मोहसिन अपने साथियों के जरिए लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहा था। अब मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद जफर और फारूक की भी गिरफ्तारी की संभावना है. पुलिस द्वारा मोहसिन के खिलाफ धारा 295ए और आईपीसी की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब धर्म परिवर्तन के रैकेट में कितने लोग शामिल हैं इसका भी खुलासा हो सकता है।