फ्लाइट यात्रियों के लिए नया नियम: केवल एक हैंड बैग ले जाने की अनुमति
नया साल आने वाला है। इस मौके पर कई लोग छुट्टियां मनाने बाहर जाते हैं। इसमें से भी ज्यादातर ट्रेन और बस की भीड़-भाड़ से बचने के लिए फ्लाइट से सफर करते हैं। अगर आप भी इसमें से एक हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है।
फ्लाइट में सफर करने के लिए एक नियम बदल गया है। अगर आप इनके बारे में जाने बिना ही एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने हैंड बैग पॉलिसी में बदलाव किया है।
क्या है नई हैंड बैग पॉलिसी
नई हैंड बैग पॉलिसी के कारण एयरलाइन कंपनियां अपने यात्रियों पर भी सख्ती करेंगी। इन नये नियमों के मुताबिक, यात्री अब फ्लाइट के अंदर केवल एक ही हैंड बैग ले जा सकेंगे।
ये नियम डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों ही फ्लाइट पर लागू होगा। फ्लाइट के प्रीमियम या इकोनॉनी क्लास में सफर करने वाले यात्री केवल 7 किलोग्राम वजनी एक ही कैबिन बैग ले जा पाएंगे।
बिजनेस क्लास को थोड़ी छूट
एयरलाइंस के नियमों के अनुसार, कैबिन बैग की ऊंचाई 55 सेमी, लंबाई 40 सेमी और चौड़ाई 20 सेमी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए 10 किलोग्राम तक की सीमा होगी।
इन यात्रियों को भी छूट
इस नई हैंड बैग पॉलिसी से उन यात्रियों को छूट मिलेगी, जिन्होंने अपनी टिकट 2 मई, 2024 से पहले बुक की थी। ऐसे यात्रियों को इकोनॉमी में 8 किलोग्राम, प्रीमियम इकोनॉमी में 10 किलोग्राम और बिजनेस क्लास में 12 किलोग्राम तक की लिमिट मिलेगी।
हालांकि यह छूट 2 मई 2024 से पहले बुक टिकटों के लिए ही मान्य होगी। उसके बाद की तारीख की किसी भी बुकिंग पर नई हैंड बैग पॉलिसी के नियम ही लागू होंगे। अतिरिक्त वजन के लिए आपको भुगतान करना पड़ सकता है।
चुनावी माहौल में दिया ‘BJP हटाओ, देश बचाओ’ का नारा
फैंस ने खरीदे 6 लाख तक के टिकट, आयोजन हुआ विवादित
हाई कोर्ट में सोम डिस्टिलरीज केस की सुनवाई, ना स्टे मिला ना राहत — 23 मार्च को टॉप प्राथमिकता पर होगी अगली सुनवाई
महापौर का बयान: “जिसकी जरूरत होती है, वही सामान खरीदते हैं”
बीएसपी किराया बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान
हादसे की खबर सुनते ही परिवार और मोहल्ले में मचा कोहराम
कैदियों ने रखा पूरे नौ दिन का व्रत, दिखाया आत्मसंयम
जंग के दौरान बुनियादी ढांचे पर अमेरिकी हमलों की निंदा
रोकने पर कर्मचारियों को निहंगों ने जमकर मारा
खिलाड़ियों के बीच बढ़ी आपसी समझ और सहयोग की मिसाल