नवचयनित सिपाहियों को दिया जाएगा खास प्रशिक्षण
लखनऊ : नवचयनित सिपाही नागरिक पुलिस को समान प्रशिक्षण देने के लिए नई पहल की गई है। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर प्रशिक्षण निदेशालय विषय विशेषज्ञों के लेक्चर के एक हजार से ज्यादा वीडियो तैयार करा रहा है, जिन्हें सभी रीजनल ट्रेनिंग सेंटर्स में भेजा जाएगा। इससे पुलिसिंग के 'उस्तादों' के बताए हुनर से नवचयनित सिपाही लाभांवित होंगे।
बता दें कि प्रशिक्षण निदेशालय ने नवचयनित सिपाहियों को प्रशिक्षण देने के लिए तकरीबन 1200 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को चुना है। इनमें से अधिकतर पूर्व में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का हिस्सा रह चुके हैं और पुलिसिंग के सभी दांव-पेच में माहिर हैं। उनके अनुभवों का लाभ सभी नवचयनित सिपाहियों को समान रूप से मिल सके, इसके लिए उनके लेक्चर के वीडियो तैयार कराए जा रहे हैं।
आगामी 20 जुलाई से रीजनल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के लिए जाने वाले नवचयनित सिपाहियों को यह वीडियो दिखाए जाएंगे, ताकि अच्छे 'उस्तादों' द्वारा लेक्चर में बताई गई पुलिसिंग की बारीकियों की जानकारी सभी को समान रूप से मिल सके।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा— देश को गुमराह करना उनकी आदत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल