NS400 की कन्फर्म हुई लॉन्च डेट 2024 Bajaj Pulsar
नई दिल्ली। पिछले कई सालों से Pulsar NS400 के बारे में खबरें सामने आ रही थीं। जब से ब्रांड ने पहली बार NS200 को भारतीय बाजार में पेश किया है तब से लगातार इसके रेंडर सामने आए हैं। अब कंपने ने भी इसको लेकर चुप्पी तोड़ दी है। Bajaj Auto ने पुष्टि की है कि वह 3 मई को अपनी सबसे बड़ी पल्सर लॉन्च करेगी और इसे 2024 Bajaj Pulsar NS400 के नाम से जाना जा सकता है।
2024 Bajaj Pulsar NS400 में क्या मिलेगा?
उम्मीद है कि बाइक निर्माता इसका फ्रेम Pulsar NS200 से शेयर करेगी। इस हिसाब से उम्मीद है कि ये एक पेरीमीटर फ्रेम होगा, जिसे आगे की तरफ अप-साइड डाउन फोर्क्स और पीछे की तरफ एक मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने वाले हैं। ब्रेकिंग का काम दोनों सिरों पर एक डिस्क द्वारा किया जाएगा। उम्मीद की जा सकती है कि ब्रेकिंग और सस्पेंशन हार्डवेयर Pulsar N250 और Pulsar NS200 के साथ साझा किया जा सकता है।
संभावित फीचर्स
फीचर्स की बात करें, तो इसमें तीन मोड के साथ डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम होगा। नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को कंट्रोल करने के लिए नए स्विच गियर की पेशकश की जाएगी, जिसे नई पल्सर के साथ भी साझा किए जाने की उम्मीद है।
यह एक बिल्कुल नया डिजिटल यूनिट है, जो बजाज राइड कनेक्ट मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नोटिफिकेशन और कॉल मैनेजमेंट भी दिखा सकता है।
इंजन और परफॉरमेंस
अभी तक, यह पुष्टि नहीं हुई है कि बजाज आगामी NS400 के लिए कौन सा इंजन उपयोग करेगा। यह 373 सीसी यूनिट हो सकता है, जो डोमिनार 400 पर काम कर रही है और पिछली पीढ़ी के 390 ड्यूक से आती है। इसके अलावा ब्रांड नए 399 सीसी इंजन पर फिर से काम कर सकता, जिसने नई पीढ़ी के 390 ड्यूक के साथ अपनी शुरुआत की थी।
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित